भगवान वाल्मीकि जी की जयंती पर आज निकलेगी शोभायात्रा

वाल्मीकि सभा बंगा आज भगवान वाल्मीकि की पावन जयंती पर शोभायात्रा निकालेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 01:59 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 01:59 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जी की जयंती पर आज निकलेगी  शोभायात्रा
भगवान वाल्मीकि जी की जयंती पर आज निकलेगी शोभायात्रा

संवाद सूत्र, बंगा: वाल्मीकि सभा बंगा आज भगवान वाल्मीकि की पावन जयंती पर शोभायात्रा निकालेगी। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि व पार्षद सुरिद्र कुमार ने जानकारी देते बताया कि शोभा यात्रा भगवान वाल्मीकि मंदिर बस स्टैंड के पास से साढ़े 12 बजे के करीब रवाना होगी। सबसे पहले ध्वजरोहण होगा तथा भगवान वाल्मीकि की आरती की जाएगी। इसके उपरांत भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित श्री रामायण काव्य संग्रह ग्रंथ की छत्रछाया में शोभायात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों में भगवान वाल्मीकि की गूंज के साथ शहर को धर्ममय करेगी। शोभायात्रा में सबसे आगे लवकुश द्वारा भगवान श्रीराम के अश्व यज्ञ के घोड़े को पकड़ने की झांकी होगी। शोभायात्रा बंगा शहर के विभिन्न हिस्से जिसमें वाल्मीकि आश्रम से बस स्टैंड बस स्टैंड, फगवाड़ा रोड तथा हप्पोवाल रोड, पट्टी मसंदा, बाबा गोला पार्क, कृष्णनगर से मेन मेन रोड, आंबेडकर नगर, संतोख नगर, मोहल्ला सिद्ध, गढ़शंकर रोड, गुरु तेग बहादुर गेट, रेलवे रोड, चरण कमल रोड, मुकंद पुर रोड से निकलते हुए वापस भगवान वाल्मीकि आश्रम मंदिर बस स्टैंड में समाप्त होगी। रात्रि कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि जी के आश्रम में सीता प्रवेश पर नाटिका, सीता वनवास का मंचन होगा। इस मौके पर जोगिदर घई, सुरिदर कुमार, विशाल, अरुण, सुशील घई, सचिन घई, रवि घई, ,जगदीश घई, बूटा राम अटवाल के अलावा समाज के प्रतिनिधि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी