पैरोल पर आया कैदी फरार, मामला दर्ज
थाना सदर बलाचौर पुलिस ने पैरोल पर आया कैदी के फरार होने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव फिरनी निवासी रणजीत सिंह के खिलाफ थाना माहिलपुर में एनटीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। दस जनवरी को होशियारपुर की अदालत की और से उसे सजा हुई थी। वह 19 दिन के लिए पैरोल पर आया हुआ था। परन्तु 19 दिन पूरे होने पर वह जेल में दोबारा नहीं गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना सदर बलाचौर पुलिस ने पैरोल पर आया कैदी के फरार होने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव फिरनी निवासी रणजीत सिंह के खिलाफ थाना माहिलपुर में एनटीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
दस जनवरी को होशियारपुर की अदालत की और से उसे सजा हुई थी। वह 19 दिन के लिए पैरोल पर आया हुआ था। परन्तु 19 दिन पूरे होने पर वह जेल में दोबारा नहीं गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।