प्रधानमंत्री ने देश की जनता का सपना पूरा किया: कमलदीप

अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। चांदी की ईंट रखकर नींव पत्थर रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में राम भक्तों के सपने को साकार कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 05:53 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:31 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने देश की जनता का सपना पूरा किया: कमलदीप
प्रधानमंत्री ने देश की जनता का सपना पूरा किया: कमलदीप

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। चांदी की ईंट रखकर नींव पत्थर रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में राम भक्तों के सपने को साकार कर दिया। यह विचार भाजपा के जिला सचिव कमलदीप शर्मा ने काठगढ़ मोड़ मार्केट में एक बैठक के दौरान सभी दुकानदारों व राम भक्तों से बातचीत करके खुशी का इजहार किया। आज देश में तीप माला का दिन है, शाम को सभी अपने-अपने घरों में दीप मालाएं जलाएं। इस अवसर पर उन्होंने लड्डू बांटकर सभी का मुंह मीठा करवाया। भाजपा आज जगह-जगह पर लड्डू बांट रही है। देश का हर हिदू नागरिक इस खुशी में शामिल है। हिदू हो या सिख सभी भगवान राम का सत्कार करते हैं। भगवान राम सभी के राम हैं। तभी उनको मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहते हैं। इस अवसर पर बाबा सोहन सिंह, हरदीप चौधरी, गुरप्रीत सिंह मंड, नरिदर कुमार, हनी खटाणा, बलवीर वीरा, चौधरी हैप्पी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी