किरती किसान यूनियन ने लखीमपुर हिसा में जान गंवाने वाले किसानों को दी श्रद्धांजलि

किरती किसान यूनियन की तरफ से रिलायंस सुपर स्टोर के आगे लखीमपुर खीरी हिसा में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजली देने के लिए समागम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 10:41 PM (IST)
किरती किसान यूनियन ने लखीमपुर हिसा में जान गंवाने वाले किसानों को दी श्रद्धांजलि
किरती किसान यूनियन ने लखीमपुर हिसा में जान गंवाने वाले किसानों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, नवांशहर : किरती किसान यूनियन की तरफ से रिलायंस सुपर स्टोर के आगे लखीमपुर खीरी हिसा में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजली देने के लिए समागम का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन धारण करने के उपरांत समागम को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला प्रधान सुरिदर सिंह बैंस, प्रदेश कमेटी सदस्य भूपिदर सिंह वड़ैच, मक्खन सिंह भानमजारा, सोहन सिंह अटवाल, जसबीर दीप, कुलवंत सिंह कंग, मास्टर दीदार सिंह और स्त्री जागृति मंच के प्रदेश प्रधान गुरबख्श कौर संघा ने कहा कि लखीमपुर हिसा में जान गंवाने वाले किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ाना बेहद ही निंदनीय हैं। इस प्रकार की घटना लोकतंत्र को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि हिसा में अपनी ड्यूटी निभा रहे पत्रकार की भी जान चली गई। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से केंद्र व यूपी सरकार की बनती है। नेताओं ने कहा कि हिसा के लिए दोषी कथित आरोपित आशीष मिश्रा के पिता अजय मिश्रा जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर विराजमान है, तब तक सरकार से इंसाफ की उम्मीद नहीं की सकती। उन्होंने जल्द से जल्द केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।

नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ सरकार भी आरोपितों को बचाने के लिए सक्रिय है। केंद्र सरकार जिस तरह किसान संघर्ष की तरफ पीठ करके खड़ी है, उससे स्पष्ट है कि इस सरकार का लोकतंत्र के साथ किसी प्रकार का संबंध नहीं है। नेताओं ने ऐलान किया कि 15 अक्टूबर को दशहरे वाले दिन रिलायंस माल के आगे नवांशहर में केंद्र सरकार के पुतले फूंके जाएंगे। इस मौके पर परमजीत सिंह शहाबपुर, सुरिदर सिंह सोइता, कमलजीत सनावा, सुरिदर सिंह मीरपुरी, बचित्र सिंह महमूदपुर, मोहन सिंह लंगड़ोआ, मनजीत कौर अलाचौर, गुरजीत कौर सरपंच रामरायपुर, रावल सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी