प्रवीण बंगा को बसपा प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया

विधानसभा हलका बंगा के बसपा नेताओं और वर्करों में तब खुशी की लहर दौड़ गई जब गांव खोथड़ां निवासी और बसपा के टकसाली नेता प्रवीण बंगा को प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव पर नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:07 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:07 PM (IST)
प्रवीण बंगा को बसपा प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया
प्रवीण बंगा को बसपा प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया

जागरण संवाददाता, नवांशहर : विधानसभा हलका बंगा के बसपा नेताओं और वर्करों में तब खुशी की लहर दौड़ गई, जब गांव खोथड़ां निवासी और बसपा के टकसाली नेता प्रवीण बंगा को प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव पर नियुक्त किया गया। इससे पहले प्रवीण बंगा लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब के इंचार्ज के तौर पर पार्टी के लिए सेवाएं निभा रहे थे। प्रवीण बंगा ने बताया कि बसपा की प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव नियुक्त करके विधान सभा हलका बंगा का मान पार्टी की तरफ से बढ़ाया गया है। इस पद का एलान प्रदेश स्तरीय बैठक में पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के इंचार्ज रणधीर सिंह बैनीपाल की तरफ से किया गया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की तरफ से दी इस जिम्मेदारी को तनदेही के साथ निभाएंगे। इस मौके पर मनोहर लाल जिला प्रधान, हरबलास बसरा, दविदर सिंह टांक, सुरिदर सुमन, केहर चंद फराला, जयपाल सुंडा, सोमनाथ रटैंडा, हरप्रीत, परमजीत महरमपुर, धर्मपाल तलवंडी, हरजिदर जंडियाली, विजय कुमार गुणाचौर, सरपंच अशोक कुमार, राजिन्दर कुमार पूर्व सरपंच, हरमेश विर्दी, अजीत राम गुणाचौर, सुरिदर सिंह झिगड़, हैप्पी रटैंडा आदि ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी