राहों में आज से शुरू होंगी प्रभातफेरियां

महाशिवरात्रि मनाने के लिए शिवरात्रि कमेटी राहों की एक मीटिग दिल्ली गेट स्थित माता भुवनेश्वरी मंदिर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM (IST)
राहों में आज से शुरू होंगी प्रभातफेरियां
राहों में आज से शुरू होंगी प्रभातफेरियां

संवाद सहयोगी, राहों : महाशिवरात्रि मनाने के लिए शिवरात्रि कमेटी राहों की एक मीटिग दिल्ली गेट स्थित माता भुवनेश्वरी मंदिर में हुई। बैठक में शहर की विभिन्न धार्मिक कमेटियों के सदस्यों एवं शहर निवासियों ने भाग लिया। बैठक के उपरांत प्रधान अश्विनी भार्गव ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आज से माता भुवनेश्वरी मंदिर से श्री महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल प्रभातफेरियां शुरू की जाएंगी, जोकि नौ मार्च तक निरंतर जारी रहेंगी। 10 मार्च को भोले शंकर की विशाल शोभायात्रा दोपहर 12 बजे माता भुवनेश्वरी मंदिर से निकाली जाएगी। 11 मार्च को महाशिवरात्रि वाले दिन आठ बजे रात को शहर की सभी धार्मिक भजन मंडलियां भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेंगी। उन्होंने कहा कि जो कोई भी शिव भक्त प्रभातफेरी को अपने घर पर आमंत्रित करना चाहता है, वह शिवरात्रि कमेटी के कोषाध्यक्ष सुभाष अरोड़ा, संत आहुजा, मनी अहुजा व अजय विशिष्ट से संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर पंडित अश्वनी भार्गव, टेक बहादुर भार्गव, सुभाष अरोड़ा, मनी अहुजा, विरेंद्र जैन विक्की, चंद्रमोहन चोपड़ा, राजा आदि उपस्थित थे। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां शुरू संवाद सहयोगी, बलाचौर: बलाचौर के वार्ड नंबर 15 स्थित मेहंदीपुर में पड़ते शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर कमेटी और शहरवासियों के सहयोग से प्रभातफेरियां शुरू हुई। इस दौरान मंगलवार को सुंदर पालकी में शिव, पार्वती और शिव परिवार की प्रतिमा सजाई गई। इसमें अवतार सिंह ने भोले की महिमा का गुणगान किया। प्रभातफेरी के दौरान पुष्पिंदर शर्मा ने अपने निवास पर लंगर का आयोजन किया। मंदिर कमेटी के प्रधान मनजीत भोला ने बताया कि 10 मार्च को सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। 11 मार्च को श्री शिव पुराण पाठ के भोग नौ बजे डालने के उपरांत 10 बजे रामायण का पाठ शुरू होगा और 12 मार्च को भोग डालने के उपरांत कीर्तन होगा। रात को सोनू सुरजीत एंड पार्टी भोलेनाथ का गुणगान करेंगे। लंगर की सेवा तिलक राणा और लिपसी निभाएंगे। इसमें गौतम एजुकेशन सर्विस और चंदन ज्यूलर्स भी योगदान देंगे।

chat bot
आपका साथी