पुष्प वर्षा से किया प्रभातफेरी का स्वागत

सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 15 अक्टूबर से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 02:45 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 02:56 PM (IST)
पुष्प वर्षा से किया प्रभातफेरी का स्वागत
पुष्प वर्षा से किया प्रभातफेरी का स्वागत

संवाद सहयोगी, राहों : सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 15 अक्टूबर से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। वीरवार को मोहल्ला ताजपुरा स्थित वाल्मीकि मंदिर से निकाली गई प्रभातफेरी का प्रात: मोहल्ला आरनहाली पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर की गलियों तथा विभिन्न मोहल्लों परिक्रमा करने के बाद मोहल्ला आरनहाली स्थित भगवान बाल्मीकि मंदिर में पहुंची। मंदिर में पहुंचने पर समूह कमेटी मेंबरों ने प्रभात फेरी में शामिल संगत का पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि जी का गुणगान किया गया। इस अवसर पर नगर कौंसिल राहों के पूर्व अध्यक्ष हेमंत रंदेव, डीपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम चड्ढा तथा को-आपरेटिव सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह संधू ने शहरवासियों को भगवान वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रबंधक कमेटी ने गणमान्य व्यक्तियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रबंधक कमेटी ने चाय पकौड़ों का लंगर भी लगाया। इस दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोतम चड्ढा, राहों नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष हेमंत रंदेव, पार्षद महेंद्र सिंह संधू, भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रबंधक एंड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद, उपाध्यक्ष हिम्मत सहोता, सचिव संजीव घाई, कैशियर संदीप गिल, उपसचिव साहिल गिल, मेंबर करणदीप पेटी व साजन पेटी, भगवान बाल्मीकि युवा सेवा सोसायटी मोहल्ला ताजपुरा राहों के चेयरमैन विशाल आदिवाल, अध्यक्ष लव प्रिस, कोषाध्यक्ष राहुल, उपाध्यक्ष हनी भट्टी, सचिव लवप्रीत, इंद्र कुमार मेंबर, प्रवीण कुमार मेंबर, अकाश घाई, अमित कल्याण, राजपाल थापर, हनी सभ्रवाल, संजय चौटाला, अंजलि महंत, बलविदर हंस, मास्टर मदन पाल, रिकू, संदीप आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी