पुलिस ने चार दिन से गायब दो सगे भाइयों को ढूंढा

गांव जाडली से 28 फरवरी को घरवालों को बिना कुछ बताए कहीं चले गए दो सगे भाइयों को पुलिस ने ढूंढ लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:17 PM (IST)
पुलिस ने चार दिन से गायब दो सगे भाइयों को ढूंढा
पुलिस ने चार दिन से गायब दो सगे भाइयों को ढूंढा

संवाद सहयोगी, बलाचौर: गांव जाडली से 28 फरवरी को घरवालों को बिना कुछ बताए कहीं चले गए दो सगे भाइयों को पुलिस ने ढूंढ लिया है। थाना सदर बलाचौर में लड़कों के पिता कुलदीप राम के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। कुलदीप राम ने बताया था कि उनका 14 साल का बेटा रोहित और 12 साल का खलिश 28 फरवरी को कहीं चले गए हैं। उन्होंने अपने स्तर पर उन्हें हर जगह ढूंढा, परंतु कहीं नहीं मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ थाना सदर बलाचौर के अवतार सिंह ने एएसआइ ओम प्रकाश सहित पुलिस टीम ने दोनों भाइयों को को चणकोआ के साथ लगते धार्मिक स्थान चश्मा के पास से वीरवार को ढूंढकर एसएचओ अवतार सिंह ने नके माता-पिता के हवाले किया। अवतार सिंह ने बताया कि एएसआइ ओम प्रकाश की पुलिस टीम ने बढि़या ढंग से काम करते हुए बच्चों को ढूंढ लिया है। माता-पिता को भी चाहिए कि अपने बच्चों का ध्यान रखें और बच्चों की हरकत पर विशेष ध्यान दें, ताकि ऐसी घटनाएं न हों। एनआरआइ को बेहोश कर बोलेरो व मोबाइल लेकर फरार संवाद सहयोगी, बंगा: गांव हीयों में एक एनआरआइ को बेहोश कर उसकी बोलेरो गाड़ी, मोबाइल और कपड़े लेकर लुटेरे फरार हो गए। एनआरआइ सुरिदर सिंह लंबे समय से विदेश में रहता है और समय-समय पर भारत आकर लोकसेवा के काम करता है। बुधवार रात लुटेरे उनके घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर आ गए। उन्होंन उसे कोई जहरीली वस्तु सुंघाकर कर बेहोश कर दिया और उसकी अलमारी से गर्म कपडे़, मोबाइल और बाहर खड़ी बोलेरो लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी