नशा तस्करों पर पुलिस की सख्ती, 20 दिनों में 26 केस दर्ज, 29 नामजद

जिले में पुलिस नशे की तस्करी में शामिल लोगों पर पूरी तरह सख्त हो चुकी है। नशा तस्करों के खिलाफ रोजाना ही केस दर्ज किए जा रहे हैं। बुधवार को भी तीन केस दर्ज किए गए। एक से लेकर 19 अक्टूबर तक पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कुल 26 मामले दर्ज किए हैं। जिनमें 29 लोगों को नामजद किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:54 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:54 PM (IST)
नशा तस्करों पर पुलिस की सख्ती, 20 दिनों में 26 केस दर्ज, 29 नामजद
नशा तस्करों पर पुलिस की सख्ती, 20 दिनों में 26 केस दर्ज, 29 नामजद

सुशील पांडे,नवांशहर : जिले में पुलिस नशे की तस्करी में शामिल लोगों पर पूरी तरह सख्त हो चुकी है। नशा तस्करों के खिलाफ रोजाना ही केस दर्ज किए जा रहे हैं। बुधवार को भी तीन केस दर्ज किए गए। एक से लेकर 19 अक्टूबर तक पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कुल 26 मामले दर्ज किए हैं। जिनमें 29 लोगों को नामजद किया गया है।

अक्टूबर माह में अब तक पुलिस ने कुल 399 ग्राम हेरोइन, 81 किलो 750 ग्राम गांजा, नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले 50 इंजेक्शन, 1250 नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। वहीं सितंबर माह में पुलिस ने नशे की तस्करी को लेकर कुल 25 केस दर्ज किए थे। जिसमें कुल 35 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम चरस, 21 किलोग्राम गांजा, 35 ग्राम नशीला पाउडर, नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले 137 इंजेक्शन व नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 1631 प्रतिबंधित गोलियों को बरामद किया गया था। राहों पुलिस ने पांच किलोग्राम चूरा पोस्त सहित एक को किया काबू: थाना राहों की पुलिस ने बुधवार को भी पांच किलोग्राम चूरापोस्त के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। एएसआई धर्म चंद ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जब पुलिस की टीम गांव दिलावरपुर की ओर जा रही थी, तो सामने से एक महिला आती हुई दिखाई दी। उसने अपने सिर पर एक वजनदार थैला उठाया हुआ था। पुलिस को देख कर वो घबरा गई व भागने की कोशिश करने लगी। जिसपर पुलिस की टीम ने उसे पकड़ कर शक के आधार पर उसके थैले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें से पांच किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित महिला गांव दिलावरपुर की रहने वाली किरन काहलों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना नवांशहर की पुलिस ने दस ग्राम हेरोइन के साथ एक को किया गिरफ्तार : थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने दस ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एएसआई मेजर राम ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त करने के दौरान नहर बघौरां के पास सामने से एक व्यक्ति आता दिखा। पुलिस को देख कर वो भागने की कोशिश करने लगा। जिसपर उसे काबू कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दस ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपित गांव लंगड़ोया के रहने वाले अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने पांच ग्राम हेरोइन सहित युवक किया गिरफ्तार : एएसआई सोहन लाल ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान गांव दुर्गापुर से गांव मेहंदीपुर की ओर जाने के क्रम में एक युवक आता दिखा। पुलिस को देख कर उसने अपने हाथों में पकड़ा हुआ लिफाफा नीचे फैंक दिया। जब आरोपित को पकड़ कर फैंके गए लिफाफे को उठाया गया तो उसमें पांच ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपित नवांशहर के रहने वाले मनीष कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तस्करों को पकड़वाने में जनता करें सहयोग: एसएसपी

एसएसपी कंवरदीप कौर का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोग पुलिस के निशाने पर हैं। नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नशा तस्करों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करें। तस्करों की जानकारी देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी