नवांशहर में तेजा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन पिस्तौल, 6 मैगजीन व 33 कारतूस बरामद

जिला पुलिस ने तेजा गैंग के तीन सदस्यों को असले के साथ गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:07 AM (IST)
नवांशहर में तेजा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन पिस्तौल, 6 मैगजीन व 33 कारतूस बरामद
नवांशहर में तेजा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन पिस्तौल, 6 मैगजीन व 33 कारतूस बरामद

जागरण संवाददाता, नवांशहर : जिला पुलिस ने तेजा गैंग के तीन सदस्यों को असले के साथ गिरफ्तार किया है। एसपीडी वजीर सिंह खैहरा ने बताया कि नवांशहर के गांव महिदीपुर में पुलिस की टीम एसएसआइ जसविदर सिंह, एएसआइ राम सिंह व एएसआइ सतनाम सिंह ने नाका लगाया था। गांव अलाचौर की ओर से तीन व्यक्ति पैदल आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देख कर वो घबरा गए व भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनसे हथियार बरामद किए गए। आरोपितों नवांशहर के गांव गुज्जरपुर कलां के रहने वाले कुलवीर राम, गांव गढ़ी अजीत सिंह के रहने वाले चरनजीत सिंह व जिला होशियारपुर के थाना गढ़शंकर के गांव अलीपुर के रहने वाले सर्बजीत सिंह से स्टार मूल 18 मेड इन मुंगेर ब्रांड की तीन पिस्तौल, 6 मैगजीन व 33 रौंद बरामद किए गए। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पूछताछ में आरोपित चरनजीत सिंह ने बताया कि यह असला उसने गांव अलीपुर के रहने वाले बलवीर सिंह से लिया है। बलवीर सिंह लुधियाना की जेल में बंद था। उसको प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उसकी निशानदेही पर एक अन्य पिस्तौल, दो मैगजीन व 15 रौंद बरामद किए गए। यह चारों पिस्तौल थाना बलाचौर के तेजिदर सिंह उर्फ तेजा ने अपने किसी साथी द्वारा बलवीर सिंह को पहुंचाए थे। तेजिदर सिंह इस समय बठिडा जेल में बंद है। बलवीर सिंह ने पूछताछ में बताया कि तेजिदर सिंह के कहने पर उसने दो पिस्तौल व 21 रौंद चरनजीत सिंह को दिए व दो पिस्तौल व 27 रौंद उसने अपने पास रख लिए। जिसमें से बलवीर सिंह ने एक पिस्तौल, 2 मैगजीन व 12 रौंद सर्बजीत सिंह को दे दिए। इसी तरह चरनजीत सिंह ने एक पिस्तौल, 2 मैगजीन व 6 रौंद कुलवीर राम को दे दिए।

अपने सेल बनाने में लगा है तेजिदर सिंह

एसपी डी वजीर सिंह खैहरा ने बताया कि बठिडा जेल में बंद तेजिदर सिंह लगातार अपने सेल बनाने में लगा हुआ है। इससे पहले तेजिदर सिंह तेजा की ओर से गांव गोलियां के मक्खण सिंह को भेजी एक खेप से तीन पिस्तौल, 6 मैगजीन, 46 जिदा रौंद, एक स्विफ्ट कार बरामद हो चुकी है। बलवीर सिंह थाना औड़ में 16 मार्च 2021 को दर्ज केस के कारण जेल में बंद है। बलवीर सिंह बिदा पर दर्ज केस

1. 16 मार्च 2021 को थाना औड़ में आ‌र्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

2. 22 जनवरी 2021 को थाना सिटी नवांशहर में आर्मस एक्ट के तहत दर्ज केस।

3. धारा 341,323,506,148 व 149 के तहत थाना गढ़शंकर में केस दर्ज।

4. धारा 341,323,506,148 व 149 के तहत होशियारपुर में केस दर्ज।

5. हत्या की कोशिश के आरोप में 23 फरवरी 2011 को थाना नवांशहर में केस दर्ज कुलवीर राम उर्फ सोनू के खिलाफ केस

1. 22 अप्रैल 2019 को धारा 323,324,148,149 व 506 के तहत थाना नवांशहर में केस दर्ज।

2. थाना नवांशहर में धारा 323,324,506,148,149 के तहत 27 अगस्त 2020 को केस दर्ज। चरनजीत उर्फ जीती के खिलाफ दर्ज केस

1. थाना बलाचौर में 16 मार्च 2000 को धारा 323,341,506,148 व 149 के अधीन केस दर्ज।

2. थाना गढ़शंकर में 24 अगस्त 2006 को आ‌र्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज।

3. थाना सिटी नवांशहर में 12 मई 2000 को धारा 323,324 के तहत केस दर्ज।

4. थाना सदर नवांशहर में 23 जुलाई 2003 को धारा 452,506,427,148 व 149 के तहत केस दर्ज।

5. थाना सिटी नवांशहर में 7 अक्तूबर 2003 को हत्या करने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज।

6. थाना होशियारपुर में 19 मई 2008 को धारा 323,341,506,148 व 149 के तहत केस दर्ज।

7. थाना राहों में 13 अप्रैल 2015 को धआरा 323,341 के तहत केस दर्ज।

8. थाना सिटी नवांशहर में 9 जुलाई 2016 को धारा 420 के तहत केस दर्ज।

9. थाना नवांशहर में 9 सितंबर 2001 को 326,324 के तहत केस दर्ज।

chat bot
आपका साथी