तीसरी लहर के खतरे को रोकने के वैक्सीन लगवाने आगे आएं लोग : डा. कपूर

सेहत विभाग ने कोरोना वायरस को हरा कर मिशन फतेह की प्राप्ति के लिए कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण मुहिम छेड़ी हुई है। सिविल सर्जन डा. गुरदीप सिंह कपूर ने कोविड -19 की मौजूदा स्थिति और टीकाकरण मुहिम के बारे में बताया कि वीरवार को 2787 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:03 AM (IST)
तीसरी लहर के खतरे को रोकने के वैक्सीन लगवाने आगे आएं लोग : डा. कपूर
तीसरी लहर के खतरे को रोकने के वैक्सीन लगवाने आगे आएं लोग : डा. कपूर

जागरण संवाददाता, नवांशहर : सेहत विभाग ने कोरोना वायरस को हरा कर 'मिशन फतेह' की प्राप्ति के लिए कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण मुहिम छेड़ी हुई है। सिविल सर्जन डा. गुरदीप सिंह कपूर ने कोविड -19 की मौजूदा स्थिति और टीकाकरण मुहिम के बारे में बताया कि वीरवार को 2787 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। जिले में अब तक 18 साल से अधिक उम्र के लोगों ने 170647 खुराकें ले ली हैं, जिनमें पहली और दूसरी खुराक शामिल है। सिविल सर्जन डा. गुरदीप सिंह कपूर ने अपील की कि संभावित तीसरी लहर के खतरे को रोकने के लिए योग्य व्यक्तियों को अपना टीकाकरण करवाने के लिए आगे आना चाहिए। नवांशहर में 472, बलाचौर में 458, मुजफ्फरपुर में 286, मुकंदपुर में 631, सुज्जों में 430, बंगा में 287 और सड़ोआ में 223 योग्य व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में तीन कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। अब शहर में कुल 66 एक्टिव मरीज रह गए हैं, जिनमें केवल पांच मरीज कोविड केयर स्तर -2 और स्तर -3 फेसिलिटी में दाखिल हैं।

chat bot
आपका साथी