लोगों के घरों में घुस रहा छप्पड़ का गंदा पानी, समस्या से बेखबर जिला प्रशासन के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

मंगलवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव हियाला में बारिश के कारण कई घरों में पानी भर गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:17 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:17 PM (IST)
लोगों के घरों में घुस रहा छप्पड़ का गंदा पानी, समस्या से बेखबर जिला प्रशासन के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी
लोगों के घरों में घुस रहा छप्पड़ का गंदा पानी, समस्या से बेखबर जिला प्रशासन के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

वासदेव परदेसी,नवांशहर:

मंगलवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव हियाला में बारिश के कारण कई घरों में पानी भर गया है। गांव में पानी की उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने व छप्पड़ के ओवरफ्लो होने के कारण लोगों के घरों में पानी धुस गया है। जिसके कारण लोगों को बेहद ही परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में गांव के लोगों ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से जस की तस बनी हुई है। गांववासी कई बार इस समस्या को लेकर पंचायत व जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके है। लेकिन किसी ने गांववासियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है। हर बार बारिश के दिनों में मोहल्ले में पानी भर जाता है जिसके कारण लोगों का अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं छप्पड़ के ओवरफ्लो होने के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी घुस जाता है। गांव की गलियों व नालियों में पानी जमा होने के कारण उसकी निकासी नहीं हो पाती है। जमे हुए गंदे पानी के कारण गंभीर बिमारियों के फैलने का खतरा बन जाता है। यही नहीं लोगों के घरों में जहरीले सांप व जीव जंतू तक आ जाते हैं।

बाक्स के लिए -

-गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश के दौरान बच्चों व बुजुर्गो को ज्यादा परेशानी होती है। क्योंकि इस दौरान गांव की सड़कों पर दो से तीन फुट तक पानी जमा हो जाता है। लोगों को आवाजाही में भी मुश्किल होने लगती है। वहीं छप्पड़ की सफाई न होने के कारण उसमें पांच से छह फुट ऊंची भांग बूटी भी उगी हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा इसमें कूड़ा-कर्कट फेंकें जाने के कारण स्थिती और भी बिगड़ जाती है।

बाक्स के लिए

गांव के कश्मीरी राम, राम लाल व कुलविदर कौर ने बताया कि छप्पड़ का गंदा पानी पेयजल पाइपों में मिलने से पीने का पानी दूषित हो रहा है। जिसके कारण कई गांववासी गंभीर बिमारियों की चपेट में आ चुके है। गांव में पीलिया, दस्त, मलेरिया आदि बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि वे कई बार पंचायत को इस समस्या का समाधान करने के लिए कह चुके हैं, परंतु आज तक कोई हल नहीं निकाला गया है। जिला प्रशासन से शिकायत करने पर समस्या के हल का आश्वासन ही जाता रहा है।

-इस बारे में गांव की सरपंच कश्मीर कौर का कहना है कि गांव में निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों के घरों में घुस रहे छप्पर के गंदे पानी की समस्या उनके ध्यान में है। जल्द ही गांव में बारिश के पानी की निकासी तथा ओवरफ्लो हो रहे छप्पड़ की समस्या का समाधान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी