शहीद के नाम पर की गई घोषणाएं 113वें जन्मदिन पर भी अधूरीं

खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के 113वें जन्मदिन पर भी उनके नाम पर की गई घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हो पाई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:12 AM (IST)
शहीद के नाम पर की गई घोषणाएं 113वें जन्मदिन पर भी अधूरीं
शहीद के नाम पर की गई घोषणाएं 113वें जन्मदिन पर भी अधूरीं

चमन लाल ,बंगा: खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के 113वें जन्मदिन पर भी उनके नाम पर की गई घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हो पाई हैं। हर बार नेता उनके जन्मदिन पर शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद बड़े-बड़े ऐलान कर जाते है, परंतु उसके बाद कोई भी अमल नहीं होता। साल 2009 में शुरू हुए शहीद-ए-आजम भगत सिंह यादगारी म्यूजियम का काम नौ महीनों से बंद पड़ा था ,जो अब एक सप्ताह पहले दोबारा शुरू हुआ है। कोरोना महामारी के कारण मार्च से म्यूजियम को ताला लगा कर बंद कर दिया गया। इसके अलावा शहीद का पुश्तैनी घर भी बंद पड़ा है। लोग पार्क में ही घूम कर शहीद को सजदा कर चले जाते हैं। शहीद भगत सिंह की माता विद्यावती के नाम पर पार्क का काम भी शुरू नहीं हो पाया है। गौर हो कि इस गांव को केंद्र सरकार ने सुंदर ग्राम स्कीम के अधीन लिया था। गांव के छप्पड़ गंदगी से भरे हुए हैं। छप्पड़ के आसपास उगी घास बूटी से जीव जंतु लोगों के घरों में घुस जाते हैं। खेलने के लिए मैदान नहीं गांववासियों में निहंग कश्मीरा सिंह और पूर्व सरपंच सुखविदर सिंह ने बताया कि गंदे पानी को अंडरग्राउंड कर यहां बच्चों के लिए मैदान बनाया जाए। गांव में बच्चों के खेलने के लिए कोई मैदान नहीं है। खेल स्टेडियम तीन किलोमीटर दूर है। यहां बच्चे जाते नहीं हैं। म्यूजियम के पास नहीं रुकती बसें : कश्मीरा सिंह निहंग कश्मीरा सिंह ने बताया कि शहीद भगत सिंह के म्यूजियम के पास बसें नहीं रुकती हैं। हम मुख्यमंत्री के पास यहां पर बसें रुकवाने के लिए कई बार फरियाद कर चुके हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शहीद का मेला जब आता है, तो एक-दो दिन बसें रुकना शुरू होती है्रं, फिर उसके बाद पहले वाली स्थिति हो जाती है। उन्होंने मांग की है कि बसें खटकड़कलां में रुकें, ताकि लोग शहीद को सजदा कर सकें। कांग्रेस सरकार ने रोकी ग्रांट: डॉ. सुखविदर बंगा से अकाली दल के विधायक डॉ. सुखविदर सुक्खी ने कहा कि उनकी सरकार ने पूर्व में आदर्श स्कूल के पास ही बच्चों को खेलने के लिए खेल स्टेडियम बनाने का काम शुरू किया गया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने आते ही इसकी ग्रांट को रोक दिया, जिससे खेल स्टेडियम का काम पूरा नही हो पा रहा है।

chat bot
आपका साथी