कैप्टन सरकार के खिलाफ पेंडू मजदूर यूनियन कल से लगाएगी मोर्चा : अशोक कुमार

पेंडू मजदूर यूनियन ने गांव चंदियाणी खुर्द में मजदूरों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 09:50 PM (IST)
कैप्टन सरकार के खिलाफ पेंडू मजदूर यूनियन कल से लगाएगी मोर्चा : अशोक कुमार
कैप्टन सरकार के खिलाफ पेंडू मजदूर यूनियन कल से लगाएगी मोर्चा : अशोक कुमार

संवाद सूत्र, पोजेवाल : पेंडू मजदूर यूनियन ने गांव चंदियाणी खुर्द में मजदूरों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार ने सत्ता पर काबिज होने के लिए मजदूरों को सब्जबाग दिखा, गुटका साहिब को हाथों में लेकर कसम खाकर यह कहा गया कि नशे का कारोबार बंद हो जाएगा, घर-घर नौकरी दी जाएगी, यह सब झूठ साबित हुआ। पंजाब सरकार ने लोगों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा पेंडू मजदूर यूनियन सहयोगी जत्थेबंदियों के सहयोग से पटियाला में नौ, 10 और 11 अगस्त को दिन-रात का पक्का मोर्चा लगाएगी। उन्होंने मजदूरों से अपील की कि सभी इस मोर्चे को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में हाजिरी लगाएं। इस अवसर पर गुरुदेव चंदियाणी, चरणजीत चन्नी. रवि सरपंच टप्परियां, लखविदर कौर, मोहन बलाचौर, रामपाल मोजोवाल, जरनैल शाहदरा, लखविदर, हरप्रीत, कमलजीत कौर, रणजीत कौर, विमला रानी सहित क्षेत्रवासी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी