छट्टी पर पटवारी व कानूनगो, काम करवाने वाले दफ्तरों में परेशान

अपनी मांगों को लेकर पटवारी व कानूनगो दो दिन सामुहिक छुट्टी पर रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:01 PM (IST)
छट्टी पर पटवारी व कानूनगो, काम करवाने वाले दफ्तरों में परेशान
छट्टी पर पटवारी व कानूनगो, काम करवाने वाले दफ्तरों में परेशान

जागरण संवाददाता,नवांशहर: अपनी मांगों को लेकर पटवारी व कानूनगो दो दिन सामुहिक छुट्टी पर रहे। उन्होंने छह व सात मई को सामुहिक छुट्टी करने का एलान किया था। इस दौरान लोगों को अपने काम करवाने के लिए बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं यूनियन के जिला प्रधान पलविदर सिंह सूद व उपप्रधान पंजाब दविदर पाल बेगमपुरी बताया कि सरकार पटवारियों की मांगों को मान नहीं रही है। एक पटवारी को अपने सर्किल के अलावा अन्य सर्किलों का काम भी देखना पड़ रहा है। उनके सिर पर काम का बोझ बेहद बढ़ गया है, पर प्रदेश सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। उनको पुलिस व विजिलेंस भी बेवजह तंग किया जाता है।

इसके विरोध में यूनियन ने संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए संघर्ष की रूपरेखा को तबदील किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिस विभाग और विजिलेंस विभाग की धक्केशाही के खिलाफ यूनियन ने कई बार संघर्ष किया है, मगर माल विभाग अपने अधिकारियों व कर्मचारियों की हिफाजत करने में नाकाम साबित रहा है। गृह और न्याय विभाग की तरफ से जारी हिदायतों की पुलिस व विजिलेंस विभाग परवाह नहीं कर रहा है। इसके रोष स्वरूप पंजाब रेवेन्यू आफिसर्स एसोसिएशन ने दो दिन मुकम्मल हड़ताल की। अगर अब भी उनकी मांगों का न माना गया, तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावों के दौरान उनकी मांगों को प्राथमिकता के तौर पूरा करने की बात कही थी, पर अब इन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी