मां की भेंटों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

गांव दिलावरपुर स्थित पंज पीर दरबार में विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 01:55 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 02:49 PM (IST)
मां की भेंटों पर जमकर  झूमे श्रद्धालु
मां की भेंटों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

संवाद सहयोगी, राहों: गांव दिलावरपुर स्थित पंज पीर दरबार में विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। दरबार के प्रमुख सेवादार भगत प्रकाश राम की अगुवाई में आयोजित जागरण में गायक माशा अली, गायक जोड़ी विक्की शाह तथा राज मेहंदी एंड पार्टी ने मां भगवती का गुणगान किया। पंडित ने यजमान सरपंच व नंबरदार हरिपाल पाली, जीवन मैहमी, अमरजीत मैहमी तथा दीपा मैहमी से जागरण की पूजा करवाई। इसके उपरांत फगवाड़ा वाले महंतों ने सरस्वती वंदना व गणपति वंदना से जागरण की शुरुआत की। इसके उपरांत गायक माशा अली ने मां की सुंदर सुंदर भेंटें गाई। इसके उपरांत गायक जोड़ी विक्की शाह तथा राज मेहंदी एंड पार्टी ने भी भोले की भजनों का गुणगान किया। फगवाड़ा वाले महंतों ने तारा रानी की कथा सुनाई गई। जागरण के दौरान सौरभ अहूजा एंड पार्टी ने भगवान शिव शंकर, मां शेरांवाली, वीर हनुमान, भोले की बरात आदि झांकियां निकालीं। मां के भवन को रंग बिरंगी लाइटों तथा फूलों से सजाया गया था। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जागरण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर अटूट बताया गया। प्रबंधक कमेटी ने गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भगत प्रकाश राम, सरपंच व नंबरदार हरिपाल पाली, जीवन मैहमी, अमरजीत मेहमी, दीपा मेहमी, रोहित मेहमी, गुरचरण अरोड़ा, हीरा दुग्गल, सुमित चोपड़ा, बृजमोहन अरोड़ा, श्याम अरोड़ा, परमजीत सिंह, मोहित अरोड़ा, तरुण अरोड़ा, मिटू, पप्पू कबात्रा, प्रदीप कुमार, रजत जैन हैदराबाद, अतुल जैन, बाबा जैन, सुभाष अरोड़ा, प्रदीप अरोड़ा बिट्टू, मनी आहूजा, लव अरोड़ा, अमित अरोड़ा, तुषार अरोड़ा, चरणजीत अरोड़ा भोला, सुरेंद्र छिदा, कृष्ण कुमार, राजा, बलविदर कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी