घरेलू हिंसा में महिलाओं का सहारा है सखी वन स्टाफ सेंटर

सतगुरु नगर में अंतरराष्ट्रीय महिला हिसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया गया। ह्यूमन राइट्स जाग्रति मंच सोसायटी नवांशहर के प्रधान वासदेव परदेसी की अध्यक्षता में स्थापित महिला विग के इंचार्ज वर्षा नैयर के नेतृत्व में यह सेमिनार करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 03:47 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 03:47 PM (IST)
घरेलू हिंसा में महिलाओं का सहारा है सखी वन स्टाफ सेंटर
घरेलू हिंसा में महिलाओं का सहारा है सखी वन स्टाफ सेंटर

संवाद सूत्र, नवांशहर : सतगुरु नगर में अंतरराष्ट्रीय महिला हिसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया गया। ह्यूमन राइट्स जाग्रति मंच सोसायटी नवांशहर के प्रधान वासदेव परदेसी की अध्यक्षता में स्थापित महिला विग के इंचार्ज वर्षा नैयर के नेतृत्व में यह सेमिनार करवाया गया।

वर्षा नैयर ने इस दिन की महत्ता की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिसा उनके मानव अधिकार का उल्लंघन है। इस दिन को दुनिया भर में महिलाएं हिसा के विभिन्न रूपों और मुद्दे की वास्तविक प्रवृत्ति के अधीन के तथ्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने महिलाओं से जुड़े अधिकार, कानून घरेलू हिसा अधिनियम 2005 के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरेलू हिसा अर्थात कोई भी ऐसा कार्य जो किसी महिला एवं बच्चे (18 साल से कम आयु के बालक एवं बालिका) के स्वास्थ्य, सुरक्षा, जीवन के संकट, आर्थिक क्षति और ऐसी क्षति जो असहनीय हो तथा जिससे महिला व बच्चे को दुख एवं अपमान सहना पड़े, इन सभी को घरेलू हिसा में शामिल जाता है। कोई भी घरेलू हिसा पीड़ित महिला नवांशहर में सखी वन स्टाफ सेंटर में से मदद ले सकती है तथा निशुल्क वकील की सेवाएं लेने के लिए कार्यालय सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी में संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर वर्षा रानी नैयर, पूजा रानी, मनजीत करौ, किरण जीत, शशी बाला, मीनाक्षी, मीना, मनिदर कौर आदि शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी