जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के कामों के बारे किया जागरूक

जिला सांझ केंद्र और ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने इंटरनेशनल कास्मेटोलाजी स्कूल चंडीगढ़ चौक नवांशहर में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 02:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 02:51 PM (IST)
जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के कामों के बारे किया जागरूक
जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के कामों के बारे किया जागरूक

जागरण संवाददाता, नवांशहर: जिला सांझ केंद्र और ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने इंटरनेशनल कास्मेटोलाजी स्कूल चंडीगढ़ चौक नवांशहर में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें इंचार्ज ट्रैफिक एजुकेशन सेल नवांशहर ने बताया कि जिले में कानूनी सेवाएं अथारिटी ने दो अक्टूबर से विशेष मुहिम चलाई गई है, जिसमें जो गरीब लोग अपने मामलों की कोर्ट में पैरवी नहीं कर सकते, उनको अथारिटी की तरफ से जानकादी दी जा रही है। अगर कोई पीड़ित अपने केस की पैरवी को वकील करना चाहता है, तो उसे फ्री में वकील की सेवाएं दीं जाएंगी। ऐसे मामलों में पीड़ित खुद या पुलिस साझ केंद्रों द्वारा जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी कोर्ट कांप्लेक्स नवांशहर से संपर्क कायम कर सकता है। इसके अलावा जिले में लगने वाली लोक अदालतों द्वारा जल्दी इंसाफ हासिल करने के लिए लोक अदालतों में अपने मामलों की सुनवाई करवा सकते हैं। इस मौके पर एएसी हुस्न लाल इंचार्ज ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने ट्रैफिक नियमों की पालना करने के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। इस दौरान संजना ठाकुर मैनेजर, अमनदीप कुमार, सोनिया अरोड़ा, श्वेता और एएसी सतनाम सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी