कृषि सुधार कानून का विरोध रद जारी रहेगा : राजविदर

धरने पर बैठे किसानों का साथ देने के लिए अकाली नेता राजविदर सिंह लक्की पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:07 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:07 PM (IST)
कृषि सुधार कानून का विरोध रद जारी रहेगा : राजविदर
कृषि सुधार कानून का विरोध रद जारी रहेगा : राजविदर

जेएनएन, पोजेवाल : मजारी टोल प्लाजा पर वीरवार रात को धरने पर बैठे किसानों का साथ देने के लिए अकाली नेता राजविदर सिंह लक्की पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए कृषि सुधार कानून किसान विरोधी हैं। इनसे किसानी पर बड़ा असर पड़ेगा। इससे होने वाले नुकसान से किसानी को बचाना अनिवार्य है। किसानों के साथ अनेक वर्ग भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का तब तक साथ देंगे, जब तक उन्हें जीत हासिल नहीं होती। इस मौके पर राजविदर सिंह लक्की, सुखजिदर सिंह, सुच्चा सिंह, राजविदर सिंह, कुलदीप सिंह दयालां, चौधरी श्रीराम, सन्नी भाटिया, पंकज कुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी