दाना मंडी काठगढ़ पहुंची धान की एक लाख बोरियां

काठगढ़ दाना मंडी काठगढ़ में अब तक धान की एक लाख पांच हजार बोरियां पहुंच चुकी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 12:19 AM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 12:19 AM (IST)
दाना मंडी काठगढ़ पहुंची धान की एक लाख बोरियां
दाना मंडी काठगढ़ पहुंची धान की एक लाख बोरियां

सतीश शर्मा, काठगढ़: दाना मंडी काठगढ़ में अब तक धान की एक लाख पांच हजार बोरियां पहुंच चुकी हैं। यहां पर खरीद का काम मार्कफेड कर रही है। इसके इंस्पेक्टर सुखपाल तनेजा ने बताया कि किसान तेजी से धान मंडियों में ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 70 हजार बोरियों की लिफ्टिंग हो चुकी है। लिफ्टिंग के टेंडर होने के बाद यह काम तेजी से हो रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह धान को सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं। नमी अगर ठीक नहीं होगी, तो न सरकार न शैलर मालिक इसकी खरीद करेंगे। 35 हजार बोरी मंडी में अभी भी मौजूद है। मंडी में बैठे किसान कुलवंत सिंह, किसान नसीब सिंह, किसान हरजीत सिंह आदि ने बताया कि मौसम बदल रहा है, इसके बाद भी मंडी में धान सुखाकर ही लाया जा रहा है। वहीं सुभाष आनंद प्रधान आढ़ती एसोसिएशन काठगढ़ ने बताया कि अब किसान पेमेंट मांग रहे हैं। शायद बुधवार तक मेंट जारी हो जाए। इस अवसर पर विशाल आनंद, जसवीर जस्सी, गुरविदर मल्ली, अशोक चौधरी आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी