एक किलोग्राम चूरापोस्त के साथ एक गिरफ्तार

थाना पोजेवाल पुलिस ने एक किलोग्राम चूरापोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 02:01 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 02:01 PM (IST)
एक किलोग्राम चूरापोस्त के साथ एक गिरफ्तार
एक किलोग्राम चूरापोस्त के साथ एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना पोजेवाल पुलिस ने एक किलोग्राम चूरापोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ रामप्रकाश ने बताया कि गश्त के दौरान जब वह सत्संग के पास थे, तो सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख कर वो घबरा गया व भागने की कोशिश करने लगा। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने गांव सड़ोया के रहने वाले जीवन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी