एक किलो अफीम जब्त, एक काबू

नवांशहर थाना बलाचौर पुलिस ने एक किलो अफीम जब्त कर इसके आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ राकेश पाल ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:40 PM (IST)
एक किलो अफीम जब्त, एक काबू
एक किलो अफीम जब्त, एक काबू

जागरण संवादाता, नवांशहर

थाना बलाचौर पुलिस ने एक किलो अफीम जब्त कर इसके आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ राकेश पाल ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। जब वो गांव सिबल मजारा के पास पहुंचे, तो सामने से आते एक व्यक्ति की पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोक कर तलाशी ली। इस दौरान उक्त व्यक्ति से एक किलो अफीम बरामद हुई। इस बारे में पुलिस ने अफीम जब्त कर वार्ड 12 के रहने वाले आरोपित वजिदरा को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

---------------

45 ग्राम अफीम जब्त, महिला काबू

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने 45 ग्राम अफीम जब्त कर इसके आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। एएसआइ जसविदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा रविवार को क्षेत्र मे गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जब वो बेगमपुर गेट के पास थे, तो सामने से आती एक महिला पुलिस को देख कर घबरा गई और भागने की कोशिश करने लगी। इसके बाद जब शक के आधार पर उक्त महिला की तलाशी ली गई, तो उससे 45 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम जब्त करने के बाद आरोपित महिला भगवान देवी निवासी चर्च कालोनी औड़ को काबू कर केस दर्ज कर लिया है।

-----------

500 प्रतिबंधित गोलियां जब्त, एक काबू

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना बहराम पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित 500 गोलियां जब्त कर इसके आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ राम प्रकाश ने बताया है कि वो बहराम में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित 500 गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने ये गोलियां जब्त कर आरोपित बहराम के रहने वाले सुनील कुमार को काबू कर केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी