80 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक गिरफ्तार

थाना काठगढ़ में 80 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक व्यकित को काबू किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 02:22 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 02:22 PM (IST)
80 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक गिरफ्तार
80 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,काठगढ़: थाना काठगढ़ में 80 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक व्यकित को काबू किया। एएसआई बलविदर कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर गांव जंडी के पास मौजूद थे। इस दौरान एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। वह पुलिस को देख घबरा गया और उसने जेब से एक लिफाफा फेंक दिया। तभी पुलिस कर्मचारियों ने उसे शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा, तो उसने अपना नाम गगनदीप उर्फ गग्गी पुत्र दौलती राम निवासी वार्ड नंबर 10 बलाचौर बताया। इसके बाद लिफाफे को चेक किया, तो उसमें 80 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। एएसआइ मनोहर लाल ने जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी