प्रतिबंधित 50 टीके जब्त, एक गिरफ्तार

नवांशहर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम एसएसपी अलका मीना के दिशा निर्देश पर लगातार जारी है। इसमें आए दिन पुलिस को सफलता भी मिल रही है। पुलिस की ओर से क्षेत्र में लगातार गश्त जारी है ताकि नशा तस्करों पर अंकुश लगाया जा सके। इसी कड़ी में थाना औड़ पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले प्रतिबंधित 50 टीके जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 11:11 PM (IST)
प्रतिबंधित 50 टीके जब्त, एक गिरफ्तार
प्रतिबंधित 50 टीके जब्त, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नवांशहर

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम एसएसपी अलका मीना के दिशा निर्देश पर लगातार जारी है। इसमें आए दिन पुलिस को सफलता भी मिल रही है। पुलिस की ओर से क्षेत्र में लगातार गश्त जारी है, ताकि नशा तस्करों पर अंकुश लगाया जा सके। इसी कड़ी में थाना औड़ पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले प्रतिबंधित 50 टीके जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने दी है। उन्होंने बताया है कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान जब पुलिस टी प्वाइंट गढ़ी अजीत सिंह के पास पहुंचे, तो सामने से मोटरसाइकिल पर एक युवक आता हुआ दिखा। वह पुलिस को देख कर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। जब शक के आधार पर उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले प्रतिबंधित 50 टीके बरामद हुए। जिन्हें जब्त कर इस बारे में गांव मिर्जापुर के रहने वाले आरोपित नछत्तर सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।

-------------

रेत के अवैध खनन के बारे में केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना राहों पुलिस ने रेत के अवैध खनन करने के बारे में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ गुरबख्श सिंह ने बताया कि पुलिस शुक्रवार को गश्त कर रही थी। इस दौरान जब वह राहों के गांव शमशपुर से आगे सतलुज के पास पहुंचे, तो एक जगह से रेत को खोद कर निकाला गया था। इस बारे में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी