चार सौ प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

थाना सदर नवांशहर पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 400 गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 01:58 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:58 PM (IST)
चार सौ प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार
चार सौ प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना सदर नवांशहर पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 400 गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ कमलजीत ने बताया कि गश्त के दौरान जब वह सिगलीगर बस्ती जाडला की ओर जा रहे थे, तो सामने से एक युवक स्कूटी पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया व भागने की कोशिश करने लगा। उसके बाद उसे पकड़ा जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक थैले में नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 400 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपित गांव कंगना बेट के रहने वाले परविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी