118 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

थाना बलाचौर पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित 118 गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 01:54 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 01:54 PM (IST)
118 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार
118 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना बलाचौर पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित 118 गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ जरनैल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान जब वह गांव हियातपुर की ओर जा रहे थे, तो सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया व भागने की कोशिश करने लगा। जब शक के आधार पर उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 118 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने गांव हियातपुर रूड़की के रहने वाले आरोपित बलविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी