मजारी टोल प्लाजा पर करेंगे चक्का जाम: रौड़ी

किसानों के खिलाफ पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को भारत बंद के तहत गांव तोरोवाल पोजेवाल बेगमपुर और दयाला गांवों में सीटू और खेत मजदूरों ने संयुक्त मोर्चे के साथ रूपरेखा तैयार की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 02:10 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 02:21 PM (IST)
मजारी टोल प्लाजा पर करेंगे चक्का जाम: रौड़ी
मजारी टोल प्लाजा पर करेंगे चक्का जाम: रौड़ी

संवाद सहयोगी, बलाचौर: किसानों के खिलाफ पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को भारत बंद के तहत गांव तोरोवाल, पोजेवाल, बेगमपुर और दयाला गांवों में सीटू और खेत मजदूरों ने संयुक्त मोर्चे के साथ रूपरेखा तैयार की है। इस मौके सीटू के प्रदेश अध्यक्ष महान सिंह रोड़ी, खेत मजदूर यूनियन के नेता अच्छर सिंह तोरोवाल, अखिल भारतीय किसान सभा सचिव दिलबाग सिंह कंगना ने कहा कि केंद्र सरकार हिटलर तानाशाही की ओर बढ़ रही हो। 27 सितंबर का बंद केंद्र सरकार की जड़ें हिला देगा। प्रदेश अध्यक्ष महा सिंह रौड़ी ने लोगों से अपील की कि 27 सितंबर को सुबह छह बजे टोल प्लाजा मजारी पर पहुंचें और चक्का जाम में उनका साथ दें। कंडी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हुसैन मझोट, बलवीर कौलगढ़, सोहन सिंह फौजी, कबाल सिंह, महिदर सिंह, सुरिदर छिडी बेगमपुर, परमजीत रोड़ी ने कहा कि वह टोल प्लाजा मजारी पर 11 महीने से लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी