नौ को होगा सत्यग्रह : राणा सिंह

कंडी संघर्ष कमेटी तथा सीटू की संयुक्त बैठक मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र टौंसा में हुई जिसमें मजदूर किसान फैक्ट्री कर्मचारियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:45 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 07:08 PM (IST)
नौ को होगा सत्यग्रह : राणा सिंह
नौ को होगा सत्यग्रह : राणा सिंह

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : कंडी संघर्ष कमेटी तथा सीटू की संयुक्त बैठक मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र टौंसा में हुई, जिसमें मजदूर, किसान, फैक्ट्री कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब के सचिव राणा कर्ण सिंह ने कहा कि प्रशासन और सरकार अपना फर्ज भूल गई है। किसान, मजदूर, फैक्ट्री कर्मचारी सभी परेशान हैं। इन सब समस्याओं के प्रति सभी लोग नौ अगस्त को नवांशहर में सत्यग्रह करेंगे, ताकि सरकार अपनी आंखें व चुप्पी खोले और प्रशासन को उसका फर्ज याद दिलाया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग इस सत्याग्रह में शामिल होंगे। उन्होंने अपील की और सूझवान लोगों को इस सत्याग्रह में आएं।

उन्होंने कहा कि हेल्थ कैप्स प्रबंधकों के खिलाफ फैक्ट्री के कर्मचारी रोष दिवस मनाएंगे। यह उसी दिन ही तिथि की घोषणा की जाएगी। पीड़ित मजदूर कुलविदर सिंह के साथ मारपीट करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, लेबर विभाग, प्रबंधकों के साथ हुआ समझौता लागू करके तनाव को खत्म करवाया जाए, परंतु ऐसा नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर जगदीश राम महासचिव सीटू, करनैल सिंह, स्वर्ण सिंह आदि नेता व मजदूर शामिल थे।

chat bot
आपका साथी