वर्तमान में मास्क ही है रक्षा सूत्र : रजनी

जागरण संवाददातानवांशहर रक्षाबंधन के पर्व पर ओबीसी मोर्चे की प्रदेश सचिव रजनी कंडा ने फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं को राखी बांध कर सुरक्षा कवच के रूप में मास्क उपहार के रूप में दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:09 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:09 PM (IST)
वर्तमान में मास्क ही है रक्षा सूत्र : रजनी
वर्तमान में मास्क ही है रक्षा सूत्र : रजनी

जागरण संवाददाता,नवांशहर

रक्षाबंधन के पर्व पर ओबीसी मोर्चे की प्रदेश सचिव रजनी कंडा ने फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं को राखी बांध कर सुरक्षा कवच के रूप में मास्क उपहार के रूप में दिए। रजनी कंडा ने कहा कि रक्षा बंधन पर प्रत्येक बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई बहन की रक्षा का प्रण लेता है। जब फ्रंट लाइन कोरोना योद्धा समाज के प्रति अपना धर्म निभा रहे है तो फिर हम बहनों का भी धर्म बनता है कि हम अपने भाईयों को सदैव सुरक्षित रखें जो हमेशा हमारी रक्षा के लिए तत्पर रहते है।

पुलिस प्रशासन से डीएसपी राज कुमार, डीएसपी हरलीन सिंह, सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टर गुरपाल कटारिया, डॉक्टर राजेश, परमवीर प्रिस, सतीश कुमार, गुरदेव सिंह, पंकज, गुरपाल, रेखा, काजल, नेहा, मनदीप, सुरिदर, नगर कौंसिल के सफाई सेवक शाम लाल डमाना, अजय कुमार, धर्मिंदर , अश्वनी कुमार और अन्य सभी फ्रंट लाइन करोना योद्धाओं को भी राखी बांध कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई।

chat bot
आपका साथी