शराब का खूनी खेल, कैप्टन सरकार का मिशन फतेह फेल : लक्की

संवाद सहयोगी काठगढ़ प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों का खूनी खेल दर्शा रहा है कि समुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह का मिशन फतेह नशा मुक्त पंजाब यह सब फेल साबित हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:59 PM (IST)
शराब का खूनी खेल, कैप्टन सरकार का मिशन फतेह फेल : लक्की
शराब का खूनी खेल, कैप्टन सरकार का मिशन फतेह फेल : लक्की

संवाद सहयोगी, काठगढ़

प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों का खूनी खेल दर्शा रहा है कि समुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह का मिशन फतेह, नशा मुक्त पंजाब यह सब फेल साबित हो गए हैं। यह बातें अकाली नेता एडवोकेट राजविदर सिंह लक्की ने काठगढ़ में बैठक के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में हर रोज सभी पढ़ रहे हैं कि कैप्टन सरकार के अपने नेता ही इस खूनी खेल के खिलाफ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री पंजाब को अब इस्तीफा दे देना चाहिए। एकतरफ पुलिस नशे के खिलाफ जागरूक करने का ड्रामा कर रही, वहीं दूसरी तरफ यह लोग जहरीली शराब को बेचकर लोगों की जान के साथ खेल रहे हैं। कोई नौकरी, कोई विकास, चारों तरफ नशे का बोलबाला, गैर कानूनी माइनिग इस सरकार के कार्यकाल में चल रहे हैं। सरकारी अस्पताल काठगढ़ जहां पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च कर रखे हैं, वह पांच महीने से ताला लगा हुआ है। 50 गांवों के लोग हर रोज निराश लौट रहे हैं। उनके साथ दविदर चौधरी, वरिदर कटारिया आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी