मोदी के जन्म दिवस पर चलाया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, नवांशहर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर जिला मुख्यालय में युवा मोर्चा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:25 PM (IST)
मोदी के जन्म दिवस पर चलाया सफाई अभियान
मोदी के जन्म दिवस पर चलाया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, नवांशहर

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर जिला मुख्यालय में युवा मोर्चा ने रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया।

जिला प्रधान संजीव भारद्वाज की प्रेरणा से युवा मोर्चा प्रधान करण दीवान की देख रेख में चलाई गए स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे स्टेशन के अलावा आस-पास भी सफाई की गई। इस मौके पर करण दीवान ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी की तरफ से देश को स्वच्छ बनाने का नारा दिया गया है, इसलिए युवा मोर्चा की तरफ से उनके जन्म दिवस के अवसर पर उन्हीं के मिशन के तहत यह अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 15 से 23 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत जिले में अलग अलग स्थानों, सार्वजनिक स्थानों पर युवा कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा संगठन की तरफ से लोगों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया जाएगा, ताकि वे गंदगी की वजह से पैदा होने वाली बीमारियों से बचे रहें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में युवा मोर्चा के अलाना सीनियर लीडरशिप भी अहम भूमिका निभा रही है।

इस मौके पर मंडल प्रधान बलवंत ¨सह, डॉ. शिव तेजपाल, पूनम मानिक, राजान बख्शी, राजेश शर्मा, गौरव जगपाल, नम्रता खन्ना, रजनी कंडा, विजय लड़ोईया, अमित खोसला, संतोश शर्मा, मनी, बब्बू, विशाल शर्मा, संतोश शर्मा, विशाल शर्मा, जस्सी, संजय, हिमांशू, राज, प्रियांशू सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी