मांगों की अनदेखी पर मिनिस्ट्रयल स्टाफ यूनियन की हड़ताल जारी

जिले के समूह विभागों की मिनिस्ट्रयल यूनियन ने पंजाब रोडवेज नवांशहर के कार्यालय में इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर डिप्टी कमिशनर कार्यालय के मेन गेट तक रोष रैली निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 03:41 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 03:41 PM (IST)
मांगों की अनदेखी पर मिनिस्ट्रयल स्टाफ यूनियन की हड़ताल जारी
मांगों की अनदेखी पर मिनिस्ट्रयल स्टाफ यूनियन की हड़ताल जारी

जागरण संवाददाता,नवांशहर: जिले के समूह विभागों की मिनिस्ट्रयल यूनियन ने पंजाब रोडवेज नवांशहर के कार्यालय में इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर डिप्टी कमिशनर कार्यालय के मेन गेट तक रोष रैली निकाली। इसमें समूह विभागों के कामगारों ने हिस्सा लिया। इस मौके सुरजीत सिंह ने कहा कि यूनियन ने 31 अक्टूबर तक कलम छोड़ हड़ताल बढ़ा दी है। कर्मचारी आठ अक्टूबर से लगातार हड़ताल पर है । प्रधान अजय ने बताया कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं, जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है। आरटीए दफ्तर खजाना दफ्तर समेत सभी दफ्तरों में काम बंद है। इस मौके सुरजीत सिह, तेजिदर सिंह, भूपिदर सिंह, कुलवीर सिंह व राजवंत कौर ने कहा कि अभी तो 31 अक्टूबर तक हड़ताल की गई है, अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना, तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।इस मौके लखवीर सिंह, गोल्डी बंगड़, शलदिर सिंह, जतिदर कौर, राज कुमार, सुखविदर पाल, परमिदर और इंदु बाला,सुखविदर पाल, हरजोध, यशवंत, हकित कुमार, संदीप कुमार, सुरिदरपाल सिंह, बलवीर कौर, सुखविदर सिंह, लखवीर सिंह, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी