किसान गुरप्रीत की शहादत आंदोलन को करेगी मजबूत : राणा

टोल प्लाजा बछुआं पर किसानों की बैठक साथी राणा कर्ण सिंह की अगुवाई में हुई जिसमें किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 10:13 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 10:13 PM (IST)
किसान गुरप्रीत की शहादत आंदोलन को करेगी मजबूत : राणा
किसान गुरप्रीत की शहादत आंदोलन को करेगी मजबूत : राणा

संवाद सहयोगी, काठगढ: टोल प्लाजा बछुआं पर किसानों की बैठक साथी राणा कर्ण सिंह की अगुवाई में हुई, जिसमें किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज करना खट्टर सरकार का निदनीय कदम है। सारा देश इसकी निदा कर रहा है। घायल किसान केंद्र की भाजपा सरकार को कोस रहे हैं। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि गुरप्रीत नौजवान किसान जगतार सिंह मक्कोवाल का बेटा था, जो ट्रैक्टर द्वारा किसान मोर्चा से आ रहा था। करनाल के नजदीक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। आज फिर उनकी शहादत को याद किया जा रहा है। उसकी याद में 15 किसानों का जत्था किसान दविद्र सिंह की अगुवाई में दिल्ली भेजा जा रहा है। इसके साथ 300 पेटी पानी की भी भेजी जा रही हैं। राणा कर्ण सिंह की देखरेख में बुधवार सुबह जत्था रवाना किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आंदोलन को स्वयं बढ़ा रही है।, जिससे कि किसान आंदोलन बदनाम हों। तीनों कानून रद करना और एमएसपी पर गारंटी देने के बाद ही किसानों का संघर्ष खत्म होगा। इस अवसर पर किसान जगतारसिंह, किसान करनैल सिंह, अवतार सिंह तारी, मदन लाल मीलू, सतनाम सरपंच, सोढ़ी सरपंच, सतपाल, सतनाम जलालपुर, संदीप कुमार, लक्की, सौरभ, विजय कुमार, स्वर्णजीत सिंह, लवप्रीत सिंह आदि शामिल थे। पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश जागरण संवाददाता,नवांशहर: पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। अगर समय रहते प्रकृति को नहीं बचाया गया , तो आने वाले दिनों में जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा। इसी कड़ी में पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए एसकेटी प्लांटेशन टीम ने शहर में जन्मदिन पर पौधारोपण की मुहिम शुरू की है। बुधवार को कुलाम रोड निवासी पंजाब पुलिस में कार्यरत जसबीर सिंह ने पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकना है, तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं।

chat bot
आपका साथी