जीवन में प्रभु श्रीराम के आदर्शो को अपनाएं: : स्वामी

श्रीराम नवमी पर घर-घर में मां दुर्गा सहित कंजक पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 10:04 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 10:04 PM (IST)
जीवन में प्रभु श्रीराम के आदर्शो को अपनाएं: : स्वामी
जीवन में प्रभु श्रीराम के आदर्शो को अपनाएं: : स्वामी

संवाद सहयोगी, काठगढ़: श्रीराम नवमी पर घर-घर में मां दुर्गा सहित कंजक पूजन किया गया। तप स्थान बौहड़ी साहिब में रामनवमी पर गद्दी नशीन स्वामी दयाल दास महाराज ने भगवान श्रीराम का झंडा चढ़ाया गया। इस अवसर पर स्वामी दयाल दास महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन संसार को मर्यादा में रहने की प्रेरणा देता है। हमें भगवान राम के जीवन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए । इस अवसर पर संगत ने ब्रह्मलीन बाबा सरवन दास जी की प्रतिमा के दर्शन किए। इस अवसर पर जोगिदर पाल दत्त, सुभाष शर्मा, परमजीत पाला, विष्णु प्रसाद, भगत ज्ञान चंद, ठेकेदार सुरजीत भाटिया, बलवीर भाटिया सरपंच, गुलशन जोशी व जीवन पाल जोशी आदि भी शामिल थे।

कुल्लां वाले पीर स्थान पर चढ़ाया झंडा

संवाद सहयोगी, काठगढ़: काठगढ़ स्थित धार्मिक स्थान कुल्लां वाले पीर में बुधवार को नवमी के शुभ अवसर पर पंडित सुभाष शर्मा ने हवन किया गया। इस दौरान झंडा चढ़ाकर संगत में प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर प्रबंधकों में विष्णु प्रसाद, पंडित सुभाष शर्मा, जोगिदर पाल दत्त, सरपंच गोलूमाजरा बलवीर सिंह भाटिया, परमजीत प्रिस जोशी, बख्शी राम, भगत ज्ञान चंद, गुलशन जोशी, शेखर चौधरी, दीपक भाटिया, नरेश कुमार, सोनू, प्रिसीपल चमन लाल आनंद, जसवीर जस्सी व राजेश शर्मा आदि भी शामिल थे।

श्री नयना देवी मंदिर में डाला हवन

संवाद सहयोगी, काठगढ: काठगढ़ में स्थित माता नयना देवी मंदिर में राम नवमी पर हवन किया गया। पंडित सुशील कुमार शास्त्री ने हवन में पूर्णाहुति डाली। इस दौरान मंदिर में झंडा भी चढ़ाया गया। इसके उपरांत चने और हलवा व पूरी का प्रसाद भी बांटा गया। इस अवसर पर पंडित सुशील कुमार, गौरव जोशी, राघव भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, राम जोशी, कमल जोशी, कैलाश शर्मा, प्रीतम चंद व कुशन जोशी आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी