बूथ इंचार्ज मनोज ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

गांव प्रेम नगर के भाजपा के बूथ इंचार्ज मनोज सिंह अनिरुद्ध सिंह और हरीश कुमार पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:39 PM (IST)
बूथ इंचार्ज मनोज ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल
बूथ इंचार्ज मनोज ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

संवाद सहयोगी, नवांशहर :

गांव प्रेम नगर के भाजपा के बूथ इंचार्ज मनोज सिंह, अनिरुद्ध सिंह और हरीश कुमार पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनका कहना था कि विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगुपुर के विकास कामों को देखते हुए यह फैसला लिया है।

विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने जो काम गांव प्रेम नगर में किए गए हैं, वह आज तक किसी पार्टी ने नहीं किए। कोरोना महामारी में गांव प्रेम नगर के लोगों को राशन लगातार दिया गया, गलियों नालियों, लाइटों आदि कई ओर भी लगातार विकास के काम चल रहे हैं। इसलिए हमने यह फैसला लिया है। चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए हैं और आगे भी बहुत से परिवार पार्टी में शामिल होंगे। इस मौके चौधरी अजय कुमार मंगूपुर, नवीन चौधरी आदोआना, सरपंच प्रेम नगर सुशील कुमार, संजीव सोनू मार्केट कमेटी चेयरमैन, हरजीत सिंह जाडली आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी