बाबा राम रतन के दरबार में छबील और लंगर लगाया

राहों-नवांशहर रोड पर मुख्य मार्ग स्थित रिजेंसी पार्क के सामने बाबा राम रतन जी के दरबार में ठंडे मीठे दूध की छबील और चने पूरी का लंगर लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 11:44 PM (IST)
बाबा राम रतन के दरबार में छबील और लंगर लगाया
बाबा राम रतन के दरबार में छबील और लंगर लगाया

संवाद सहयोगी, राहों : राहों-नवांशहर रोड पर मुख्य मार्ग स्थित रिजेंसी पार्क के सामने बाबा राम रतन जी के दरबार में ठंडे मीठे दूध की छबील और चने पूरी का लंगर लगाया गया। दरबा के प्रमुख सेदारा अरुण भार्गव बब्बू की अगुवाई में आयोजित लंगर समूह शहरवासियों तथा दरबार की संगत के सहयोग से लगाया गया। सुबह दस बजे सरबत के भले की अरदास करने के उपरांत ठंडे मीठे दूध की छबील लगाई गई है, जोकि शाम पांच बजे तक निरंतर जारी रही। दोपहर 12.30 बजे बाबा जी को भोग लगाने के उपरांत राहगीरों को चुने पूरी का लंगर और पहला प्रसाद वितरित किया गया। दरबार के प्रमुख सेवादार अरुण भार्गव बब्बू ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बाबा राम रतन के दरबार पर समूह शहरवासियों तथा दरबार की संगत की और से ठंडे मीटे दूध की छबील तथा लंगर लगाया गया है। राहगीरों को छबील तथा लंगर शाम पांच बजे तक अटूट बरताया गया। इस अवसर पर दिनेश चोपड़ा, हेमंत रंदेव, डा. विशाल नवदीप, तिलक राज, परमजीत सिंह बंटी, शिव कुमार, मनीष अरोड़ा, योगेश कुमार, हैप्पी वर्मा, डा. संजीव कुमार, राजेश भार्गव, शंभू नाथ, सुरिदर छिदा, विन्नी भार्गव, राकेश कुमार, अमरीक सिंह, जोगिदर सिंह, जय चंद, गौरव जोशी, तिलक राज बंटी, वीके जोशी, युगल किशोर और अन्य उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी