बाघापुराना में किसान महासम्मेलन में शामिल होंगे आप कार्यकर्ता: जलवाहा

आम आदमी पार्टी के हलका नवांशहर के जाडला सर्किल के सर्किल अध्यक्षों की एक बैठक वरिष्ठ नेता सतनाम सिंह जलवाहा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:21 PM (IST)
बाघापुराना में किसान महासम्मेलन में शामिल होंगे आप कार्यकर्ता: जलवाहा
बाघापुराना में किसान महासम्मेलन में शामिल होंगे आप कार्यकर्ता: जलवाहा

संवाद सहयोगी,बलाचौर: आम आदमी पार्टी के हलका नवांशहर के जाडला सर्किल के सर्किल अध्यक्षों की एक बैठक वरिष्ठ नेता सतनाम सिंह जलवाहा की अध्यक्षता में हुई। सतनाम सिंह जलवाहा ने कहा कि अरविद केजरीवाल 21 मार्च को बाघापुराना में किसान महासम्मेलन को संबोधित करने आ रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खुले तौर पर किसानों के साथ धक्केशाही कर रही है और किसानों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है और इस आसमान छूती महंगाई ने हर घर का बजट हिला दिया है। मनदीप सिंह अटवाल युवा नेता और ब्लॉक अध्यक्ष कुलवंत सिंह राकसन ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी परिस्थिति में कांग्रेस और भाजपा सरकार की धक्केशाही को स्वीकार नहीं करेगी। तीन पारंपरिक पार्टियां, कांग्रेस, अकाली और भाजपा आपस में मिली हुई है और बार-बार लोगों को लूट रही हैं। चंद्र मोहन जेडी जिला मीडिया इंचार्ज ने कहा कि जनता किसान महासम्मेलन में दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल के विचारों को सुनने के लिए बाघापुराना जाने के लिए यहा से भी लोग जाएंगे। इस मौके पर मनदीप सिंह अटवाल, ब्लाक अध्यक्ष कुलवंत सिंह रकसन, सर्किल अध्यक्ष सुरिदर सिंह संघा, गुरदेव सिंह मीरपुर, कुलविदर सिंह ,देश राज मेहंदीपुर, संदीप सिंह उस्मान पुर, मुकेश कुमार जडला, किशन सनावा, पुरुशोतम लाल गोरखपुर और सुखबीर रणेवाल भी मौजूद थे। आरोपित के भगोड़ा होने पर केस दर्ज जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना काठगढ़ पुलिस ने कोर्ट से भगोड़ा करार आरोपित पर केस दर्ज किया है। एएसआइ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने जम्मू कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के गांव बातरगाम के रहने वाले सबीर अहमद के खिलाफ छह मई 2008 को गिरफ्तार कर उसके पास से 140 ग्राम स्मैक बरामद कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। माननीय अदालत ने उसे 16 अगस्त 2012 को भगोड़ा करार दे दिया था। पुलिस ने आरोपित सबीर अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी