किरती किसान यूनियन का जत्था दिल्ली के लिए रवाना

किरती किसान यूनियन का जत्था किसान मोर्चे में शामिल होने के लिए नवांशहर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। नवांशहर सुपर स्टोर के आगे चलते किसानों के धरने से यूनियन के प्रदेश वित्त सचिव हरमेश सिंह ढेसी और जिला सचिव तरसेम सिंह बैंस के नेतृत्व में दिल्ली के लिए जत्था रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 03:05 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:45 PM (IST)
किरती किसान यूनियन का जत्था दिल्ली के लिए रवाना
किरती किसान यूनियन का जत्था दिल्ली के लिए रवाना

जागरण संवाददाता, नवांशहर : किरती किसान यूनियन का जत्था किसान मोर्चे में शामिल होने के लिए नवांशहर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। नवांशहर सुपर स्टोर के आगे चलते किसानों के धरने से यूनियन के प्रदेश वित्त सचिव हरमेश सिंह ढेसी और जिला सचिव तरसेम सिंह बैंस के नेतृत्व में दिल्ली के लिए जत्था रवाना किया।

यूनियन के प्रदेश कमेटी मेंबर भूपिदर सिंह वड़ैच और मक्खन सिंह भानमजारा ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके जत्थे को रवाना किया। इस मौके यूनियन नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अभी भी अन्य मांगें मानने में ड्रामे कर रही है, जिनमें फसलों पर एमएसपी की गारंटी वाला कानून बनाने, किसानों पर किए गए केस रद्द करने, जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा देने आदि मांगें शामिल हैं। इस जत्थे में जगतार सिंह जाडला, सुच्चा सिंह बैंस, बिक्कर सिंह, बलदेव सिंह, जसविदर सिंह शेखूपुर बाग, जसविदर सिंह पल्ली उच्ची, काला सिंह रसूलपुर, गुरमेल सिंह बैंस, परमजीत सिंह उस्मानपुर और तजिदर सिंह मल्ला वेदियां आदि किसान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी