खैर की लकड़ी की चोरी, आरोपित गाड़ी छोड़कर फरार

वन रेंज सर्किल काठगढ़ के तहत इन दिनों खैर की लकड़ी के चोर सरगर्म हैं। वन विभाग भी पूरी तरह से हरकत में है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 03:30 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 03:30 PM (IST)
खैर की लकड़ी की चोरी, आरोपित गाड़ी छोड़कर फरार
खैर की लकड़ी की चोरी, आरोपित गाड़ी छोड़कर फरार

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : वन रेंज सर्किल काठगढ़ के तहत इन दिनों खैर की लकड़ी के चोर सरगर्म हैं। वन विभाग भी पूरी तरह से हरकत में है। शुक्रवार शाम को बल्लोवाल सौंखड़ी के जंगल में चोर लकड़ी काट कर चोरी को अंजाम दे रहे थे, वन विभाग को भी इसकी गुप्त सूचना मिल गई। ब्लाक अफसर जसवंत राय तथा वन गार्ड हरमनप्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव सूरापुर के पास बस अड्डे पर नाकाबंदी कर दी।

इस महिद्रा पिकअप (पीबी 10 सीवाई 5341) जोकि रत्तेवाल की तरफ से आ रही थी, उसे रुकने का इशारा किया। उसमें तीन लोग सवार थे। वन विभाग का नाका देखकर वह घबरा गए और गाड़ी छोड़कर खेतों की तरफ भागने में सफल हो गए। वन विभाग ने तीनों लोगों को पहचान लिया। इसकी सूचना पुलिस स्टेशन काठगढ़ को दी गई। उसी समय एएसआइ राम बख्श पुलिस पार्टी के साथ वहां पर पहुंच गए। जांच में खैर की लकड़ी के 24 पीस मिले। इस बारे में अश्वनी कुमार पुत्र मलकीत राम वासी टकारला, सेढू पुत्र महिदर पाल वासी रत्तेवाल, भोलू पुत्र प्रेम चंद वासी रत्तेवाल थाना काठगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ब्लाक अफसर जसवंत राय ने बताया कि यह 24 पीस हैं, इनका वजन लगभग 15 क्विंटल के आसपास हो सकता है। यह लाखों रुपये की की है।

chat bot
आपका साथी