गश्त के दौरान 21 किलोग्राम गांजे सहित युवक गिरफ्तार

एसएसपी शहीद भगत सिंह नगर के आदेशों व डीएसपी बलाचौर तिरलोचन सिंह के मार्गदर्शन पर काठगढ़ के थाना प्रभारी भरत मसीह व आंसरों पुलिस चौंकी के इंचार्ज वलैती राम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 02:53 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 02:53 PM (IST)
गश्त के दौरान 21 किलोग्राम गांजे सहित युवक गिरफ्तार
गश्त के दौरान 21 किलोग्राम गांजे सहित युवक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,काठगढ़: एसएसपी शहीद भगत सिंह नगर के आदेशों व डीएसपी बलाचौर तिरलोचन सिंह के मार्गदर्शन पर काठगढ़ के थाना प्रभारी भरत मसीह व आंसरों पुलिस चौंकी के इंचार्ज वलैती राम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है। इसी कड़ी में थाना काठगढ़ के प्रभारी भरत मसीह जब गश्त के दौरान पुलिस पार्टी के साथ रैलमाजरा के प्रकृति फार्म के पास पहुंचे, तो एक नौजवान थैला लेकर आ रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर वह घबरा गया और पीछे मुड़ गया। इसके बाद शक पड़ने पर जब थैले की तलाश ली तो उसमें से 21 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद इसकी सूचना डीएसपी बलाचौर त्रिलोचन सिंह को दी गई और वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जब आरोपित से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम नूरपुरबेदी के रहने वाला पुजारी के तौर पर बताया। थाना प्रभारी भरत मसीह ने बताया कि यह लोग माछीवाड़ा से गांजा व अन्य नशा लाकर रैलमाजरा गांव तथा आसपास के गांवों में बेचते हैं। गांव रैलमाजरा के पास जंगल है, वहां पर यह झुग्गियां डाल कर रह रहे और नशे की तस्करी भी करते हैं। पुलिस इन पर कड़ी नजर रख रही है। पुलिस आरोपित का रिमांड हासिल कर इससे और जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी।

chat bot
आपका साथी