कंगना बेट पुल के निर्माण पर 80 लाख खर्च होंगे, 27.5 फुट होगा चौड़ा : सरपंच

पिछले काफी समय से बलाचौर से कंगना बेट को जोड़ते पुल को चौड़ा करने का काम चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 05:38 PM (IST)
कंगना बेट  पुल के निर्माण पर 80 लाख खर्च होंगे, 27.5 फुट होगा चौड़ा : सरपंच
कंगना बेट पुल के निर्माण पर 80 लाख खर्च होंगे, 27.5 फुट होगा चौड़ा : सरपंच

संवाद सूत्र, बलाचौर : पिछले काफी समय से बलाचौर से कंगना बेट को जोड़ते पुल को चौड़ा करने के लिए बेट एरिया तथा कंगना गांव के लोगों ने कई बार मांग की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने 80 लाख की लागत से बनने वाले कंगना पुल, जिसकी चौड़ाई पहले 12 फुट थी अब 27.5 फुट करवाई जा रही है। उसके लिए बेट एरिया तथा कंगना गांव के लोगों द्वारा विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया। यह कहना था कंगना बेट के सरपंच अवतार सिंह तारा का जो आज पुल में चल रहे काम तथा अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, बेट इलाके की तरक्की के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा गांवों के विकास के लिए फंड विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर द्वारा दिए जा रहे हैं। जिसके लिए पूरा बेट इलाका उनका धन्यवाद करता है। उन्होंने कहा कि बहुत पुरानी मांग इस पुल को चौड़ा करने की थी, जिसे प्राथमिकता से लेकर आज काम शुरू किया गया।

इस मौके पर एसडीओ गौरव भट्टी, जेई जगजीत सिंह राणा ने कहा कि काम मई के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा तथा इस पुल को मजबूती के साथ बनाया जाएगा। काम बहुत पहले ही शुरू हो जाना था, लेकिन बाकी विभागों से तथा पानी जो किसानों के लिए अति जरूरी है वह कब चले और बंद हो इसका भी ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाली मई तक काम पूरा हो जाएगा। इस मौके पर ठेकेदार राम किशन कटारिया, ज्ञान दास कटारिया, रणवीर सिंह धारीवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी