पाकिस्तानी लेखक नैनसुख अंतर्राष्ट्रीय ढांहा पुरस्कार के विजेता

कनाडा के शहर वैंकूवर में रहने वाले बरजिदर सिंह ढाहां तथा उनकी पत्नी रीटा ढाहां की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय ढाहां पुरस्कार के विजेता लेखकों की घोषणा कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:32 PM (IST)
पाकिस्तानी लेखक नैनसुख अंतर्राष्ट्रीय ढांहा पुरस्कार के विजेता
पाकिस्तानी लेखक नैनसुख अंतर्राष्ट्रीय ढांहा पुरस्कार के विजेता

संवाद सूत्र, बंगा : कनाडा के शहर वैंकूवर में रहने वाले बरजिदर सिंह ढाहां तथा उनकी पत्नी रीटा ढाहां की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय ढाहां पुरस्कार के विजेता लेखकों की घोषणा कर दी गई है। यह पुरस्कार पंजाबी भाषा में साहित्य रचना के लिए दिया जाता है। वर्ष 2021 का पहला पुरस्कार 25 हजार डालर का नगद पुरस्कार पाकिस्तानी पंजाब के लेखक नैनसुख को प्रदान किया जाएगा। दस हजार डालर के अन्य दो पुरस्कार जिसमें एक पुरस्कार अमृतसर की रहने वाली डा. सरगी को उनके कथा संग्रह अपने-अपने मरसिया तथा दिल्ली के रहने वाले बलबीर माधोपुरी को उनकी पुस्तक मिट्टी बोल पई के लिए दिया जाएगा। ढाहां पुरस्कार बंगा के पास गुरु नानक मिशन अस्पताल ढाहां कलेरां की स्थापना करने वाले दिवंगत बुध सिंह ढांहा के पुत्र बरजिदर सिंह ढाहां तथा उनकी पत्नी रीटा ढाहां द्वारा 2019 से दिया जा रहा है। पुरस्कार के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने तथा पंजाबी भाषा से जुड़े हुए लेखकों, कवियों, साहित्यकारों, वार्तालापकारो को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। कनाडा से बलजिदर सिंह ढाहां ने जानकारी दी है कि इस वर्ष के पुरस्कार के लिए करीब 40 पुस्तकों को चयनित किया गया था। जिसमें से अन्तर्राष्ट्रीय ढाहां पुरस्कार के पहले पुरस्कार के लिए पाकिस्तानी पंजाब के लेखक नैनसुख की पुस्तक जोगी सप्प तराह जो कि एक कथा संग्रह है, को चयनित किया गया है।

बलजिद्र सिंह ढाहां तथा उनकी पत्नी रीटा ढाहां ने जानकारी दी कि इस पुरस्कारों के लिए चयन पैनल में उनके साथ पंजाबी के प्रख्यात लेखक साधु बिनिग, हरिदर कौर ढाहां, मनवीर सिंह ढाहा का सहयोग रहा। पहली बार पुरस्कार के लिए पाकिस्तानी पंजाबी लेखक के शाहमुखी भाषा में लिखी पुस्तक को चुना गया है। इससे पहले यह पुरस्कार गुरमुखी के लेखकों को ही प्रदान किया जाता रहा है।

chat bot
आपका साथी