दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए लगाया कैंप

सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से सिविल अस्पताल नवांशहर में सेहत विभाग के साथ मिल कर दिव्यांग दिवस को समर्पित समागम करवाया गया। इसमें सिविल सर्जन डा. इंद्र मोहन गुप्ता मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। उनकी तरफ से दिव्यांगजनों की भलाई के लिए सेहत विभाग द्वारा किए जा रहे कामों और सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 03:38 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 03:38 PM (IST)
दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए लगाया कैंप
दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए लगाया कैंप

जागरण संवाददाता, नवांशहर : सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से सिविल अस्पताल नवांशहर में सेहत विभाग के साथ मिल कर दिव्यांग दिवस को समर्पित समागम करवाया गया। इसमें सिविल सर्जन डा. इंद्र मोहन गुप्ता मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। उनकी तरफ से दिव्यांगजनों की भलाई के लिए सेहत विभाग द्वारा किए जा रहे कामों और सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

तारा सिंह काहमा रेड क्रास स्कूल फार स्पेशल चिल्ड्रन्स के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम और स्वागती गीत पेश किया गया। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के सहयोग के साथ दिव्यांगजनों के लिए मेडिकल कैंप, यूडीआइडी रजिस्ट्रेशन कैंप और रोजगार रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। इस मौके पर संतोष विर्दी जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर शहीद भगत सिंह नगर की तरफ से सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के संबंध में चलाईं जा रही भलाई की स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई । संजीव कुमार जिला रोजगार और उत्पति अफसर शहीद भगत सिंह नगर की तरफ से अपने संबोधन में विभाग की तरफ से दिव्यांगजनों के लिए रोजगार की ²ष्टि से किए जा रहे कामों के बारे में जानकारी दी गई।

इस प्रोग्राम में उपस्थित दिव्यांगजनों में अलग -अलग स्तर जैसे स्पो‌र्ट्स, म्यूजिक और अन्य विशेष गतिविधियों द्वारा विलक्षण प्राप्तियां करने वाले 6 बच्चों और 4 अन्य दिव्यांग व्यक्तियों को विशेष रूप में सम्मानित किया गया। इस मौके पर लगाए गए कैंप के दौरान रोजगार रजिस्ट्रेशन के लिए 3 केस, दिव्यांगजन पेंशन के लिए 4 और यूडीआइडी कार्ड बनाने के लिए 24 केस प्राप्त किए गए। इस मौके पर दिव्यांगजन स्टेट अवार्डी पूजा शर्मा और कशमीर सनावा स्टेट अवार्डी और चेयरमैन फिजिकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन पंजाब, लक्ष्मी प्रिसिपल मास्टर तारा सिंह काहमा स्कूल, जिला शिक्षा अफसर प्राथमिक, प्लेसमेंट अफसर रोजगार दफ्तर, क्लैरिकल स्टाफ, सर्व शिक्षा अभियान और दफ्तर सिविल सर्जन और एसएमओ नवांशहर अपने डाक्टरों की समूची टीम और स्त्री और बाल विकास विभाग पंजाब के समूह ब्लाकों की सुपरवाइजर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी