इंडियाना सिख आउटरीच संस्था ने प्रख्यात लेखक अशोक भौरा को किया सम्मानित

इंडियाना के फोर्ट वेन सिटी में पंजाबी मूल के अमेरिकी व्यवसायियों द्वारा स्थापित संस्था इंडियाना सिख आउटरीच मिशन पिछले दो वर्षों से समुदाय में जरूरतमंदों की मदद के लिए अथक प्रयास कर रही है। संस्था के द्वारा कोरोना महामारी के दौरान अमेरिकी लोगों को गर्म कपड़े भोजन और बुनियादी जरूरतें भी मुहैया करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:14 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:14 PM (IST)
इंडियाना सिख आउटरीच संस्था ने प्रख्यात लेखक अशोक भौरा को किया सम्मानित
इंडियाना सिख आउटरीच संस्था ने प्रख्यात लेखक अशोक भौरा को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, बंगा: इंडियाना के फोर्ट वेन सिटी में पंजाबी मूल के अमेरिकी व्यवसायियों द्वारा स्थापित संस्था इंडियाना सिख आउटरीच मिशन पिछले दो वर्षों से समुदाय में जरूरतमंदों की मदद के लिए अथक प्रयास कर रही है। संस्था के द्वारा कोरोना महामारी के दौरान अमेरिकी लोगों को गर्म कपड़े, भोजन और बुनियादी जरूरतें भी मुहैया करवाई। संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न आयोजनों में ऐसी प्रचार सामग्री भी वितरित की जाती है, जिसमें सिख समुदाय की विशिष्ट पहचान को स्थानीय लोगों तक बहुत प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाता है। यही कारण है कि संगठन ने हाल ही में गोरे समुदाय को पगड़ी के महत्व के बारे में सूचित करने के लिए सिख पगड़ी उत्सव 2021 का आयोजन किया है। जिसमें बच्चों से लेकर वयस्कों तक उनके सिर पर पगड़ी पहनाई गई। मेले में शहर के मेयर व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

हाल ही में जाने-माने पंजाबी लेखक और पत्रकार अशोक भौरा को सिख कार्यकर्ता और संगठन के समन्वयक जसवीर सिंह व शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया। अशोक भौरा को दुशाला व एक सुंदर घड़ी देकर सम्मानित कर दोपहर के भोजन के लिए भी आमंत्रित किया गया। इस दौरान अशोक भौरा ने अपनी साहित्यिक कृतियों को दर्शकों के साथ साझा किया। अंत में करनैल सिंह और रेशम सिंह ने अपने निवास पर आने के लिए उनका आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की। इस मौके पर मनमोहन सिंह, हरजिदर सिंह, मोहिदर सिंह छेद, अमरीक सिंह सज्जन, शर्दुल सिंह, परविदर सिंह, हरजीत सिंह बोला, बलवीर सिंह बडवाल, ओंकार सिंह मान, बलजीत सिंह सैनी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी