आज के समय में लड़कियों का स्वालंबी होना समय की जरूरत : रत्तू

रॉयल ब्यूटी पार्लर बाग मिश्रा बंगा में डी 9 ब्यूटी फिटनेस सेंटर मुकंदपुर रोड के सहयोग से चलाए जा रहे छह महीने के फ्री ब्यूटी पार्लर कोर्स की सिखलाई प्राप्त करने वाली 45 लड़कियों को प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:19 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:19 PM (IST)
आज के समय में लड़कियों का स्वालंबी होना समय की जरूरत : रत्तू
आज के समय में लड़कियों का स्वालंबी होना समय की जरूरत : रत्तू

संवाद सूत्र, बंगा :

रॉयल ब्यूटी पार्लर बाग मिश्रा बंगा में डी 9 ब्यूटी फिटनेस सेंटर मुकंदपुर रोड के सहयोग से चलाए जा रहे छह महीने के फ्री ब्यूटी पार्लर कोर्स की सिखलाई प्राप्त करने वाली 45 लड़कियों को प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया। सेंटर की संचालिका ममता ने बताया के सर्टिफिकेट वितरण समारोह के मुख्य मेहमान दीपक वर्मा थे। जबकि विशेष मेहमान पार्षद नरिदरजीत रत्तू रहे।

दीपक वर्मा ने ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिग प्राप्त करने वाली लड़कियों को बधाई देते हुए बताया कि वह अब स्वयं रोजगार के लिए सक्षम हो गई हैं, तथा अपने-अपने क्षेत्र में स्व रोजगार कमाकर अपना जीवन यापन कर सकती हैं। इसके अलावा पार्षद नरिदरजीत रत्तू ने कहा कि आज का जमाना लड़कियों को स्व रोजगार की ओर प्रेरित करता है, क्योंकि पिछले दो सालों से आर्थिक व्यवस्था बहुत कमजोर हो गई है। इसीलिए लड़कियों को भी हुनरमंद होना चाहिए। सेंटर की संचालिका ममता ने कहा कि उनका उद्देश्य लड़कियों को ब्यूटी टिप्स देकर हुनरमंद करना है, क्योंकि लड़कियों के हुनरमंद होने पर वह घर में ही अपना कार्य शुरू कर सकती हैं। तब तक घर की मंदहाली को दूर करने में सहयोग कर सकती हैं। इसके अलावा विदेशों में भी ब्यूटी सर्विसेज की मांग है, जो लड़कियां ब्यूटी पार्लर का कोर्स करके विदेश चली जाती है, वह भी विदेश में भी अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं। लड़कियां हर छह महीने के चल रहे फ्री कोर्स के लिए दाखिला ले सकते हैं। सर्टिफिकेट हासिल करने वाली लड़कियों में हेमशिखा, संदीप कौर, मनप्रीत, रमनदीप कौर, पूजा, शुभकिरण कौर, मोनिका, काजल, मनीषा रानी, सोनाली बवेजा, कमलजीत कौर, कुलवंत कौर, अंतरप्रीत कौर, सविता रानी, भूपिदर कौर, फलकनाज, संजना कुमारी, आरती, प्रियंका, प्रीति, तमन्ना, अर्शप्रीत कौर, किरनदीप, तजिन्द्र कौर, कमलप्रीत कौर, रजनी, मनप्रीत कौर, दीपिका, स्वीटी, सुखविदर कौर, नवजोत, रूपरानी, रेखा आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी