पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, 10 को मुख्यमंत्री की कोठी के घेराव की चेतावनी

संयुक्त पंजाब पुलिस (पीपी) बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंधी गांव बहादरपुर में मीटिग की गई। मीटिग को संबोधित करते हुए जिल नेता बलजिदर कुमार अमनदीप कौर और प्रभजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस की भर्ती के नाम पर विद्यार्थियों नौजवानों को सरकारी खजाने भरने के साथ-साथ भर्ती में बड़े स्तर पर घपलेबाजी भी की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 03:42 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 03:42 PM (IST)
पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, 10 को मुख्यमंत्री की कोठी के घेराव की चेतावनी
पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, 10 को मुख्यमंत्री की कोठी के घेराव की चेतावनी

जागरण संवाददाता, नवांशहर : संयुक्त पंजाब पुलिस (पीपी) बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंधी गांव बहादरपुर में मीटिग की गई। मीटिग को संबोधित करते हुए जिल नेता बलजिदर कुमार, अमनदीप कौर और प्रभजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस की भर्ती के नाम पर विद्यार्थियों, नौजवानों को सरकारी खजाने भरने के साथ-साथ भर्ती में बड़े स्तर पर घपलेबाजी भी की है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सहित अन्य पार्टियों की तरफ से भी विद्यार्थी नौजवानों को पक्का रोजगार देने के बहानों के अलावा कुछ भी नहीं दिया है। पंजाब सरकार 2022 की वोटें लेने के लिए हर वर्ग को बहाने लगा कर सिर्फ गुमराह ही कर रही है। उन्होंने सभी पंजाब पुलिस की भर्ती के लिए संघर्ष कर रहे विद्यार्थी नौजवानों को 10 दिसंबर को मोरिडा में मुख्यमंत्री रिहायश का घेराव करने का न्योता दिया। इस मौके पर पंजाब स्टूडैंट्स यूनियन के दोआबा जोन के प्रधान बलजीत धर्मकोट ने भी संघर्ष की हिमायत की। इस मौके पर गांव के गणमान्य व्यक्त गुरनाम सिंह, पूर्व सरपंच जगदीश लाल, हरमेश लाल पंच, लवली पंच, परमजीत सिंह, कमलजीत सिंह, मोहन लाल, शिदर पाल, अमनदीप कौर, दविदर सिंह, सागर, अजय कुमार, हरजिदर सिंह, भूपिदर कौर, अमनप्रीत कौर, हरमेश लाल, सुखप्रीत सिंह, सतपाल सिंह, परमजीत सिंह, डा. राज कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी