एनएएस की तैयारी में नवांशहर की दो अध्यापिकाएं दे रही हैं अहम योगदान

स्कूलों में अध्यापकों और विद्यार्थियों को पूरी मेहनत और लगन के साथ इस सर्वे की तैयारी करवाई जा रही है। साथ ही समय समय पर विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों व अध्यापकों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्कूलों का दौरा किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 09:47 PM (IST)
एनएएस की तैयारी में नवांशहर की दो अध्यापिकाएं दे रही हैं अहम योगदान
एनएएस की तैयारी में नवांशहर की दो अध्यापिकाएं दे रही हैं अहम योगदान

संवाद सहयोगी, नवांशहर: शिक्षा विभाग का हर अधिकारी और कर्मचारी नवंबर महीने में होने वाली नेशनल अचीवमेंट सर्वे की तैयारियों में जोर शोर से लगा हुआ है। जिसके अधीन शिक्षा अधिकारियों की तरफ से रोजाना ही स्कूलों में अध्यापकों और विद्यार्थियों को पूरी मेहनत और लगन के साथ इस सर्वे की तैयारी करवाई जा रही है। साथ ही समय समय पर विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों व अध्यापकों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्कूलों का दौरा किया जा रहा है।

प्रदेश में इस सर्वे की तैयारी को लेकर कुछ अध्यापकों द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इनमें नवांशहर की दो अंग्रेजी अध्यापिकाओं स्टेट अवार्डी अध्यापिका कविता सभ्रवाल सरकारी स्कूल मुकंदपुर, राहों और डिपी खुराना सरकारी हाई स्कूल अलाचौर का नाम शामिल है। जिनकी तरफ से विद्यार्थियों को सर्वे की तैयारी करने के लिए अंग्रेजी विषय की सामग्री मुहैया करवाई जा रही है। इन अध्यापिकाओं की तरफ से पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब के अधीन रोजाना ही नेस अधारित रीडिग तैयार करके भेजे जा रहे हैं। यह सारा काम एक टीम की तरह इन दोनों अध्यापिकाओं द्वारा की जा रही है। जिसमें डिपी खुराना की तरफ से रोजाना बच्चों के लिए सामग्री तैयार की जा रही है। तथा कविता सभ्रवाल की तरफ से इन सामग्रियों की वेटिंग की जाती है।

गौर हो कि स्टेट अवार्डी अध्यापिका कविता सभ्रवाल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की पाठ्य पुस्तक कमेटी की सदस्य भी है। इनकी ओर से पंजाब की नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए अंग्रेजी व्याकरण पाठ्यक्रम तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी