पर्यावरण को बचाना है तो पौधारोपण सबसे जरूरी : सचिन दीवान

एसकेटी प्लांटेशन टीम द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जन्मदिन पर पौधारोपण की मुहिम चलाई जा रही है। नगर कौंसिल प्रधान सचिन दीवान ने अपना 41वां जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:57 PM (IST)
पर्यावरण को बचाना है तो पौधारोपण सबसे जरूरी : सचिन दीवान
पर्यावरण को बचाना है तो पौधारोपण सबसे जरूरी : सचिन दीवान

जागरण संवाददाता, नवांशहर : एसकेटी प्लांटेशन टीम द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जन्मदिन पर पौधारोपण की मुहिम चलाई जा रही है। नगर कौंसिल प्रधान सचिन दीवान ने अपना 41वां जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया।

टीम के संचालक अंकुश निझावन व कुलजीत सिंह ने बताया कि सचिन दीवान ने एसकेटी प्लांटेशन टीम के साथ मिलकर टीचर कालोनी स्थित पार्क में नीम, सिल्वर ओक, आम, जामुन व अमरूद के पांच पौधे लगाए। एसकेटी टीम को अपने जन्मदिन पर 21 नीम के पौधे भेंट किए, जो आने वाले दिनों में अलग-अलग जगहों पर लगाए जाएंगे। सचिन दीवान ने अपने पर्यावरण संदेश में कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो पौधारोपण सबसे जरूरी और एकमात्र उपाय है। इसलिए हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और किसी भी खुशी के मौके को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ते हुए पौधारोपण करके मनाना चाहिए। उन्होंने एसकेटी प्लांटेशन टीम द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्यो की सराहना की। इस मौके पर पार्षद जसबीर कौर, अरुण दीवान, गुरमिदर सिंह बड़वाल, प्रवीन दुग्गल, मनीष महे, नितेश तिवारी, साहिल एरी, नवीन तिवारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी