भगवान कृष्ण को पाना है तो मन में प्रेम पैदा करो

तप स्थान बोहड़ी साहिब में एक सप्ताह से रोजाना रात्रि को चल रही श्रीमद्भागत कथा जिसका गद्दी नशीन स्वामी दयाल दास महाराज की देखरेख में भोग डाला गया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:39 PM (IST)
भगवान कृष्ण को पाना है तो मन में प्रेम पैदा करो
भगवान कृष्ण को पाना है तो मन में प्रेम पैदा करो

संवाद सहयोगी, काठगढ़

तप स्थान बोहड़ी साहिब में एक सप्ताह से रोजाना रात्रि को चल रही श्रीमद्भागत कथा जिसका गद्दी नशीन स्वामी दयाल दास महाराज की देखरेख में भोग डाला गया। इस अवसर पर संत भगवान दास महाराज राष्ट्रीय संत ने भी शिरकत की और भोग में पंजाब से अलग-अलग धार्मिक स्थानों के प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्रवचन कर्ता संत बाल जी महाराज ऊना वालों की शिष्या साध्वी रेनू वृंदावन वालों ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा को बड़े रोचक ढंग से सुनाया। इस दौरान उन्होंने अपने मधुर भजनों से सारे ही पंडाल को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण केवल प्रेम भाव के भूखे हैं। अगर आप उनको पाना चाहते हैं तो अपने मन में प्रेम पैदा करो। भगवान की लीला को ध्यानपूर्वक सुनें। उन्होंने हमेशा गरीब को ही गले लगाया है। उन्होंने कंस के अत्याचार से तंग सभी गोकुल वासियों को मुक्त करवाया और मथुरा वृंदावन में भगवान कृष्ण की जय जयकार हुई।

कथावाचक ने कहा कि जब-जब जुल्म बढ़ा है, धरती पर उसका अंत करने को किसी न किसी अवतार ने जन्म दिलाय है। ब्रह्मलीन बाबा सरवन दास महाराज के जय घोष से शिवालिक पहाड़ियां गूंज उठी। इस अवसर पर सतीश नैयर वाइस चेयरमैन सडोआ ब्लाक, चौधरी सतनाम जलालपुर, नंबरदार अवतार सिंह, नंबरदार जसपाल भाटिया, ठेकेदार सुरजीत भाटिया, ममता चौधरी वाइस चेयरपरसन ब्लाक समिति बलाचौर, प्रवीन चौधरी, जोगिदर पाल दत्त, सरपंच गोलू मजारा, बलवीर भाटिया, ठेकेदार राम शाह, गुरनाम सिंह सरपंच काठगढ़, सुभाष शर्मा, पवन शर्मा, रमेश शर्मा, प्रिसिपल चमन लाल आनंद, विष्णु प्रसाद, परमजीत पाला, जतिदर मिटू, शशी पाल वर्मा, गुलशन जोशी, डा. प्रेम खटाणा, हरिदर जीत भाटिया, जीवन कपिला, सुखदेव खेपड़ आदि शामिल थे। इस अवसर पर गुरु का लंगर वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी