साइकिल पर किसान आंदोलन से लौटे बुजुर्ग का किया सम्मान

एक नूर स्वयं सेवी संस्था पठलावा ग्राम पंचायत ने किसान आंदोलन में साइकिल पर जाने और 15 दिन सेवा कर आने पर जत्थेदार बाबा गुरबाख्श सिंह (82) का विशेष तौर पर सम्मान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 10:00 PM (IST)
साइकिल पर किसान आंदोलन से लौटे बुजुर्ग का किया सम्मान
साइकिल पर किसान आंदोलन से लौटे बुजुर्ग का किया सम्मान

संवाद सहयोगी, बंगा: एक नूर स्वयं सेवी संस्था पठलावा, ग्राम पंचायत ने किसान आंदोलन में साइकिल पर जाने और 15 दिन सेवा कर आने पर जत्थेदार बाबा गुरबाख्श सिंह (82) का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। त्रिलोचन पठलावा ने बताया की किसान आंदोलन में गांव पठलावा के बजुर्ग गुरबख्श सिंह साइकल पर पांच दिन में दिल्ली बार्डर पर पहुंचे और 15 दिन लंगर की सेवा कर लौटे हैं। बाबा गुरबाख्श सिंह की इस सेवा को देखते हुए एक समागम में उनका विशेष सम्मान किया गया। बाबा गुरबाख्श सिंह ने कहा के मेरा मुख्य मकसद युवा पीढ़ी में जोश भरना था कि एक 82कुजुर्ग साइकिल पर जाकर आंदोलन में हिसा ले सकता है, तो युवक क्यों नहीं इस मौके पर एक नूर स्वयं सेवी संस्था के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह वारिया सहित जत्थेदार स्वर्णजीत सिंह मुखी मिशल शहीदां तरनादल, हरदेव सिंह प्रधान गुरु नानक मिशन अस्पताल ढाहां कलेरां, चरणजीत सिंह मेंबर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जत्थेदार गुरबाख्श सिंह पठलावा, हरप्रीत पठलावा, , तरसेम पठलावा व अवतार सिंह पूर्व सरपंच आदि उपस्थित थे।

17 सेवा केंद्रों में मिलेगी फर्द की कापी: डीसी

जागरण संवाददाता, नवांशहर: फर्द सेवा अब ई-सेवा पंजाब पोर्टल द्वारा सेवा केंद्रों में मिलने की शुरुआत हो चुकी है। डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल ने बताया कि जिले के समूह 17 सेवा केंद्रों में यह सेवा मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी अपेक्षित जानकारी मुहैया करवा कर 20 रुपये फीस सहित अब अपने पास के सेवा केंद्रों में फर्द की कापी अप्लाई कर सकते हैं। ये सभी सुविधाएं लागू हो गई हैं।

chat bot
आपका साथी